चंडीगढ़: पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा 30 जनवरी को चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर के चुनाव करवाने के आदेशों का स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग ने कहा कि आखिर वह दिन आ ही गया जिसका आम आदमी पार्टी को दो वर्षों से इंतजार था। अब इंडिया गठबंधन के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। गर्ग का कहना है कि 30 जनवरी को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। हम इस फैसले के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि अब भाजपा जोड़ तोड़ की राजनीति छोड़ कर आप का मेयर बनने में कोई रोड़े नहीं अटकायेगी।

