होडल/रतन सिंह: श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर नगर वासियों द्वारा राम लला शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा के लिए पूरे शहर को भगवा गुब्बारे एवं अयोध्या श्री राम के केसरिया झंडों से सजाया गया। रामरथ शोभा यात्रा में लोगों के उमड़ी जन सैलाव के हाथों में श्री राम लला के भगवा झंडे और जय श्री राम के उद्घोष से शहर गुंजायमान हो उठा। श्री रामरथ शोभा यात्रा का विहंगम दृश्य का नजारा किसी कुंभ मेले जैसी खुबसूरती बयां कर रही थी। शोभा यात्रा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से रघुनाथ मंदिर चौक से जगजीवन राम चौक पथवारी मंदिर, चरण सिंह चौक, अग्रसेन चौक, हसनपुर चौक, सती सरोवर मंदिर, अग्रवाल भवन होते हुए वापस रघुनाथ मंदिर से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। वहीं महिलाओं ने शहर में कलश यात्रा का भव्य आयोजन कर शोभायात्रा को सुंदर बनाने का काम किया। पूरे इलाके में उत्सव का माहौल है।शहर के हर गली मौहल्ले चौक चौराहों पर भगवा नजारा देखने को मिल रहा है। शहर दीपावली उत्सव में शामिल हो गया। सुंदर झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभा यात्रा में महिलाओं की उमड़ी भीड़ ने महाकुंभ जैसा नजारा देखने को मिल रहा था। शहर के समाजसेवियों ने जगह-जगह प्रसाद भंडारा लगाया। शहर में चारों तरफ म्यूजिक इवेंट लगाकर राम लला के गीत संगीत और अनाज मंडी परिसर में सुंदर काण्ड का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बनारस के महंत, चमेली वन धाम के महंत घनश्याम दास कान्हा भैया, पारस लाडला, मोहित उर्फ मोनू कालड़ा,भाजपा विधायक जगदीश नायर, उनके प्रतिनिधि राहुल नायर , नगर परिषद चेयरमैन इन्द्रेश कड्डन उनके प्रतिनिधि शीशपाल कड्डन, भाजपा जिला अध्यक्ष चरणसिंह तेवतिया, होडल भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमराज तंवर, सुनील ठेकेदार, महेंद्र महावर, सुनील कुमार, पार्षद जुबिन ठुकराल, नवीन कत्याल, परवीन कत्याल सहित धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शंखनाद कर धर्म यात्रा की शुरुआत की। सुरक्षा की दृष्टि से शहर थाना प्रभारी जसवीर सिंह और लघु सचिवालय चौकी इंचार्ज विरेन्द्र सिंह ने कमान संभाली थी। शहर की नाकेबंदी कर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। शोभा यात्रा में सुंदर मनमोहक झांकियों के साथ चल रहे धर्मावलंबियों में शहर के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की जा रही थी। जगह जगह चाय एवं फल वितरित किए गए। जय श्री राम के नारे लगाते हुए रामलला घर आएं हैं के गीतों ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले रखा था। झांकियों में अयोध्या की राम मंदिर के माडल की झांकी का मनोरम दृश्य अयोध्या का नजारा पेश किए हुए था। पूरा शहर उत्साह के साथ उत्सव के रंग में डूबा हुआ था। कार्यक्रम को सफल बनाने में राधेश्याम कालड़ा, ओमप्रकाश बांगा, सुभाष खन्ना, कमल खन्ना, कमलनाथ बजाज, लवली हसीजा की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

