चंडीगढ़: श्री गुरु हरकृष्ण मॉडल स्कूल सैक्टर-38-डी, चंडीगढ़ में सीनियर विंग “छठी से दसवीं” के विद्यार्थियों द्वारा 09 दिसंबर 2023, शनिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन टैगोर थिएटर सैक्टर-18-बी में किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हरप्रीत कौर ने दीप प्रज्वलित कर इस समारोह का उद्घाटन किया। इस रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत ‘शब्द गायन’ से की गई। इन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें विद्यार्थिओं द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी राज्यों की एकता का कलात्मक प्रदर्शन किया गया, जिसमें कत्थक नृत्य, बीहू, राजस्थानी, लावनी, हरियाणवी, गुजराती डांस, योग, भांगड़ा, गिद्दा, तथा सामाजिक परिवेश को छूते नाटक भी सम्मिलित थे।

रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थिओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर अभिभावकों का मन मोह लिया। सभी ने इस आयोजन की प्रशंसा की। उपस्थित जनों की तालियों की गड़गड़ाहट ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती हरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों तथा अध्यापकगणों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए इस समारोह को यादगार बनाया

