फतेहाबाद जिले की सिटी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से रेप करने, धोखाधड़ी और धमकाने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का निवासी है। आरोपी पर बीएनएस की धारा 69, 316(2), 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।
फतेहाबाद सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि फेसबुक के जरिए उसकी जान-पहचान आरोपी के साथ हुई थी। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत का किया और ऑनलाइन करीब एक लाख तीन हजार रुपए भी हड़प लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद तकनीकी जांच के आधार पर दबिश देते हुए आरोपी फिरोजाबाद जिले के गांव वजीरपुर जेहलपुर के अंकुश बाबू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया।
अनजान लोगों से बात करने में बरतें सावधानी- SHO
एसएचओ सुरेंद्रा ने अपील की, कि महिलाएं सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती करते समय सावधानी बरतें। यदि कोई व्यक्ति शादी का झांसा देकर या किसी अन्य तरीके से शोषण या ब्लैकमेल करता है, तो बिना डरे तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें या महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर संपर्क करें।

