फतेहाबाद/विजय कक्कड़। व्यापार मंडल अनाजमंडी के सभी नए निर्वाचित पदाधिकारियों ने आज दूसरे दिन फतेहाबाद के सिरसा रोड पर स्थित नई अतिरिक्त अनाजमंडी में डोर टू डोर जाकर व्यापारी भाईयों का आभार व्यक्त किया। प्रधान जगदीश भादू के साथ वरिष्ठ उपप्रधान राम निवास शर्मा, उपप्रधान राजेन्द्र प्रसाद, सचिव रमेश नागपाल, सह सचिव राजेन्द्र कुमार मक्खन व कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार गर्ग ने मंडी की सभी दुकानों पर जाकर व्यापारी भाईयों का चुनाव में सहयोग देने के लिए उनका धन्यवाद किया। सभी व्यापारी साथियों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा जीत की बधाई व शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर जलपान कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। प्रधान व अन्य पदाधिकारियों ने सभी व्यापारी भाईयों को विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाह करेंगे तथा मंडी के आढ़ती भाईयों के हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे।