पंचकूला: पंचकूला के मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पारस हेल्थ ने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान अभियान का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लोगों ने अच्छी खासी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लोगों का रक्तदान को लेकर उत्साह देखने लायक था। इस कार्यक्रम में नियमित रक्तदान करने वालों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीसीपी सुश्री हिमाद्री कौशिक आईपीएस और विशिष्ट अतिथि, डॉ. (ब्रिगेडियर) अजय शर्मा, डायरेक्टर और एचओडी (हेमेटो-ऑन्कोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट), पारस हेल्थ, पंचकूला सहित सम्मानित अतिथियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर सुश्री हिमाद्री कौशिक ने रक्तदान की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर बल दिया तथा सभी स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान जैसे नेक कार्य को करने के लिए प्रोत्साहित किया।
डॉ. पुनीत सचदेवा, कंसल्टेंट और एचओडी, ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, पारस हेल्थ, पंचकूला ने रक्तदान के महत्व पर एक भाषण दिया। उन्होंने इस दौरान कहा, “रक्तदान एक बहुत ही आसान काम है। इस काम से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। दान किए गए रक्त की हर बूंद किसी को नया जीवन दे सकती है। नियमित रक्तदान यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि हमारे हॉस्पिटल इमरजेंसी स्थितियों से निपटने और गंभीर देखभाल प्रदान करने के लिए तैयार हों।”
डॉ. (ब्रिगेडियर) अजय शर्मा ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट के बारे में जागरूकता और शुरुआती लक्षणों के बारे में बात की। उन्होंने मरीजों के इलाज में सुधार के लिए शीघ्र डायग्नोसिस और समय पर इलाज की आवश्यकता पर जोर दिया।
पारस हेल्थ, पंचकूला के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने रक्तदान अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए सभी प्रतिभागियों को हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य वाले सभी लोगों से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने का आग्रह किया। डॉ. मित्तल ने इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए पारस हेल्थ की निरंतर प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।
इस कार्यक्रम के दौरान नियमित रक्तदाताओं को उनके निरंतर और जीवन रक्षक योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। इस अभियान ने सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और पर्याप्त रक्त आपूर्ति के माध्यम से मेडिकल इमरजेंसी में सहयोग करने के लिए पारस हेल्थ के समर्पण को प्रदर्शित किया।
पारस हेल्थ, पंचकूला, ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजनों की मेजबानी करता रहा है। इस तरह के आयोजन से हेल्थकेयर सिस्टम मजबूत होगा और खून की उपलब्धता बनी रहेगी। प्रीमियर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पारस हेल्थ अपने अनुभवी डॉक्टरों और अत्याधुनिक फैसिलिटी की टीम के माध्यम से हाई क्वॉलिटी वाली चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हॉस्पिटल विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान करता है, जिसमें रोगी देखभाल और समाज की भलाई पर जोर दिया जाता है।

