
पंचकूला: आज 23 अप्रैल विश्व पुस्तक दिवस पर पुलिस उपायुक्त पंचकूला हिमाद्रि कौशिक नें सन्देश देते हुए कहा कि हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर जी की प्रेरणा से पुलिस लाईन पंचकूला में सरदार पटेल पुलिस पुस्ताकालय स्थापित 15 मार्च को स्थापित की गई। पुलिस प्रवक्ता नें बताया कि पुलिस लाइन पंचकूला में स्थित पुस्तकालय में 18 कंप्यूटर, 6 किंडल और स्मार्ट बोर्ड के साथ साईबर युग में ई-बुक्स की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है इसके अलावा विदेशी भाषा लर्निंग केन्द्र स्थापित किया गया है।

स्पेनिश, फ्रेंच, जैपनिज़ एवं अंग्रेजी भाषा के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए लर्निंग केन्द्र में आनलाईन माध्यम से विशेष रूप से प्रशिक्षक उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्ल्ड रीडर आर्गनाईज़ेशन के सौजन्य से विश्व क्लासिक साहित्य एवं अन्य विषयों के 25000 से अधिक ई- बुक्स उपलब्ध है। 100 लोगों के लिए बैठ कर पढ़ने के लिए वातानुकूलित कक्ष एक ऐसे केन्द्र के रूप में स्थापित किया गया है, जो पुलिस लाईन परिसर एवं आस-पास के नागरिक समाज के नई पीढ़ी को ज्ञान के आधुनिकतम स्वरूप के माध्यम से समाज को सशक्त करने का प्रयोग है।

करीब 4000 से अधिक हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी भाषा की किताबें जिसमें बाल साहित्य, सामान्य ज्ञान, इतिहास विज्ञान के साथ साथ विशेष रूप से प्रतियोगी परिक्षाओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण किताबों का संग्रह एकत्रित किया जा रहा है। पुस्तकालय वर्गीकरण के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए कंप्यूटर कैडलॅाकिंग किया जाएगा। पुस्तकालय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आदर्श अध्ययन केंन्द्र के रूप में संचालित होगा। इसके अलावा पुलिस प्रवक्ता नें बताया कि पुलिस लाइन रिहायस इच्छुक व पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के विधार्थी इस पुस्तकालय का लाभ उठा रहे है जो अब तक करीब 2500 विधार्थी लाभ उठा चुके है और कुछ इच्छुक व्यक्ति जो प्रतियोगिता सबंधी एक्जाम की तैयारी कर रहे है जिनको काफी लाभ है और साथ ही कम्पयूटर पर इंटरनेट की मदद से प्रतियोगिता एक्जाम की तैयारी कर रहे है।

