लुधियाना: विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद इंडियन विमन टीम के प्लेयर्स जिस लड़के की ढोल की थाप पर भंगड़ा करते नजर आए, वह तेजबीर सिंह हरमन है। तेजबीर ने खुद इसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। तेजबीर के ढोल पर भंगड़ा करने वालों में वर्ल्ड चैंपियन विमन टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर और हरलीन देओल भी शामिल है। वह विमन क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में टीम को सपोर्ट करने मुंबई के स्टेडियम में पहुंचा हुआ था। कैप्टन हरमनप्रीत कौर भी तेजबीर सिंह को खूब प्रमोट करती हैं। तेजबीर भी हरमनप्रीत का इतना बड़ा फेन हे कि उसने अपने सोशल मीडिया का अकाउंट भी हरमन के नाम से बनाया है।

वर्ल्ड कप जीतने बाद टीम लॉबी में आए तो तेजबीर ने बजाया ढोल
वर्ल्ड कप जीतने के बाद जब महिला टीम पूरे स्टाफ के साथ स्टेडियम की लॉबी में पहुंची तो तेजबीर ने ढोल बजाना शुरू कर दिया। सबसे पहले टीम के कोच व अन्य स्टाफ ने डांस किया। इसके बाद हरमनप्रीत कौर व हरलीन देओल सामने आई। हरमनप्रीत कौर ने जमकर भंगड़ा किया। उन्हें देख हरलीन देओल भी डांस करने लगी।
तेजबीर ने ढोल के साथ गाई पंजाबी बोली, खुश हुई क्रिकेटर
तेजबीर सिंह ने ढोल बजाना शुरू किया और उसके साथ पंजाबी बोली भी गाई। बोली गाते हुए तेजबीर ने गाया- बारी बारी बरसी खटन गया सी, खट के ले आंदी लोई, हुण नच्चूगी साड्डी हरमनप्रीत कौर ओए। यह सुनकर हरमनप्रीत कोर समेत सभी क्रिकेटर बहुत खुश हुईं और पूरे फ्लो के साथ भंगड़ा डालने लगी।

