चंडीगढ़: पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-18 की छात्राओं के लिए एक स्पेशल सेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान वन लव फाउंडेशन की फाउंडर चांदनी मल्होत्रा ने नौवीं कक्षा की छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा। उन्होंने छात्राओं को अपनी पढ़ाई के साथ साथ अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्य मंजीत कौर गिल, वाइस प्रिंसिपल मंजू ग्रोवर, मेडिकल इंचार्ज डे जी शर्मा, इंग्लिश लेक्चरर भूमिका भी मौजूद थे। गौरतलब है कि वन लव फाउंडेशन स्टूडेंट्स में स्किल डवलपमेंट और उनके स्वास्थ्य के लिए काम कर रही है। इस मौके पर चांदनी मल्होत्रा ने स्कूल की छात्राओं को बताया कि वह अपने को फिट कैसे रख सकती हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओँ को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। चांदनी मल्होत्रा ने बताया कि इससे वह स्वस्थ्य भी रहेंगी और सशक्त भी बनेंगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों में स्किल्स को डेवलप करना भी है। इस मौके पर वन लव फाउंडेशन ने छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए। चांदनी मल्होत्रा ने इस मौके पर स्कूल की प्राचार्या मंजीत कौर गिल का इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-18 की प्राचार्य ने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं के विकास के लिए स्कूल लगातार प्रयासरत है। इसके लिए स्किल डवलपमेंट की जल्द शुरुआत की जाएगी। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल मंजू ग्रोवर ने कहा कि छात्राओं का स्वस्थ्य रहना बेहद आवश्यक है। इसके लिए स्कूल लगातार सभी को जागरूक करता रहता है।

