नई दिल्ली: जट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भी लोकसभा में प्रश्न काल हंगामे के कारण नहीं चल सका। 5 मिनट की कार्यवाही के दौरान विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। सांसद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगा रहे थे। इसके बाद चेयर पर मौजूद संध्या राय ने लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दोपहर 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान एजुकेशन, कानून मंत्रालय समेत कई मंत्रियों ने बिल पेश किए। इसके बाद सदन को 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया। संसद का बजट सत्र दो चरणों में हो रहा है। 23 दिन के ब्रेक के बाद सत्र का दूसरा हिस्सा 9 मार्च से शुरू होगा, जो 2 अप्रैल तक चलेगा।

