लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में कुछ दिन पहले बरामद हुए हैंड ग्रेनेड मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस केस में अब जल्द NIA भी जांच करने पहुंच रही है। अधिकारी लगातार केस पर नजर बनाए हुए है। उम्मीद है कि आज पुलिस प्रेस कान्फ्रेंस कर सकती है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि छठ पर्व को इन बदमाशों ने निशाना बनाना था। हेंड ग्रेनेड जिस रात पुलिस को मिला उससे करीब 10 दिन पहले बदमाश लुधियाना में रेकी करके गए थे ताकि वह टारगेट के समय रास्ता ना भूल जाए लेकिन वह जालंधर बाइपास पहुंच कर रास्ता भटक गए जिस कारण पकड़े गए।
राजस्थान का अजय मलेशिया है मास्टर माइंड
सूत्रों मुताबिक जांच में पता चला है कि इस साजिश का मास्टरमाइंड मलेशिया में बैठा अजय उर्फ ‘अजय मलेशिया’ है। अजय लुधियाना में धमाका करने की साजिश रच रहा था, जिसे नाकाम कर दिया गया। उसके टारगेट पर भीड़ वाली जगह थी। यहां बता दें कि जिस जगह ये हेंड ग्रेनेड मिला है वहां से कुछ ही दूरी पर छठ पूजा समारोह आयोजित किया जाना था। जिसमें हजारों लोग पहुंचने थे। इस कारण पुलिस कई एंगलों पर जांच कर रही है। कुछ महीने पहले होशियारपुर में एक बच्चे की निर्मम हत्या की दुखद घटना हुई थी। पता चला है कि अजय मलेशिया उसका बदला लेने के लिए यह बड़ी वारदात करवाने की तैयारी में था। पुलिस अब इस एंगल पर भी जांच कर रही है।
राजस्थान का रहने वाला है अजय
सूत्रों के मुताबिक राजस्थान का रहने वाला अजय मलेशिया में रहकर पंजाब के अपराधियों और ड्रग तस्करों के संपर्क में था। उसने स्थानीय लोगों के जरिए इस हमले को अंजाम देने की योजना बनाई थी। पुलिस ने जो चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद किया था, उसी से धमाका करने की साजिश थी।

