पंचकूला: पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार थाना प्रभारी सेक्टर 5 अजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी सेक्टर 2 इन्चार्ज पीएसआई तेजिन्द्र पाल सिंह के द्वारा कोठी से लाखो रुपये का समान चोरी करनें वालें 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपियो की पहचान शिव कुमार पुत्र प्रेम कुमार वासी गाँव ईरोली जिला सुलतानपुर उतर प्रदेश हाल विकास नगर चण्डीगढ तथा निखिल वोहरा पुत्र पुरान वासी गांव व जिला डांग नेपाल हाल सांरगपुर चण्डीगढ के रुप में हुई। जानकारी के मुताबिक पीडित अशोक जैन वासी सेक्टर 2 पंचकूला नें शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपनें किसी निजी काम से लुधियाना गया हुआ था और जब वह घर पर वापिस आए तो घर के अन्दर से फ्रिज, गैस सिंलेंडर, रसोई के बर्तन, गद्दे, टीवी सेट, कुर्सिया तथा इत्यादि स्टील का समान गायब मिला जिस समान की करीब कीमत 1.50 लाख रुपये के करीब होगी जिस बारे थाना में प्राप्त शिकायत पर भारतीय दंड सहिता की धारा 380 के तहत थाना सेक्टर 5 में मामला दर्ज किया गया। जिस मामलें में आगामी छानबीन करते हुए पुलिस नें 24 घण्टे में चोरी की वारदात को अन्जाम देनें वालें दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपियो के पास से चोरी का सारा समान बरामद करके आरोपी को पेश अदालत न्यायिक हिरासत भेजा गया।
