हरियाणा हरियाणा के रेवाड़ी में 6 बदमाशों ने फौजी के पिता की हत्या कर दी। व्यक्ति बेटे को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर घर लौटा था। इस दौरान बदमाश पीछा करते हुए घर पहुंच गए। बदमाशों ने व्यक्ति को गोली मारने के बाद सिर पर कुल्हाड़ी से दो-तीन वार किए। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक बीरेंद्र रेवाड़ी के गांव भाकली का रहने वाला था। उसके 2 बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। वह कोसली कस्बे में नाहड़ रोड पर सर्विस स्टेशन चलाता था।
3 महीने पहले शुरू हुआ था विवाद जानकारी के मुताबिक बिरेंद्र ने 3 महीने पहले गांव के ही दीपक को शादी में डांस करने से रोका था। इससे विवाद शुरू हुआ। अगले दिन दीपक ने अपने भाई राहुल के साथ मिलकर बीरेंद्र के साथ मारपीट की। बीरेंद्र ने कोसली थाना में इसका मुकदमा दर्ज भी करवाया था। पुलिस ने मामले में आरोपियों को अरेस्ट किया था। जिसके चलते आरोपी नाराज चल रहे थे।
बेटे को छोड़ने रेलवे स्टेशन गया था एक दिन पहले बीरेंद्र के भाई के यहां कुआं पूजन कार्यक्रम था। इसमें भी उसका आरोपियों के साथ झगड़ा हुआ। इसी कार्यक्रम में बीरेंद्र का बेटा पवन भी आया था। कार्यक्रम के बाद बीरेंद्र अपने बेटे को कोसली रेलवे स्टेशन पर हिसार जाने के लिए छोड़ने गया था।

