Sunday, March 29, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home दिल्ली

रूस-यूक्रेन युद्ध में उत्तराखंड के युवक की मौत: शव का अंतिम संस्कार हुआ

पिता बोले- पढ़ने गया, उसे बंदूक थमा दी

December 19, 2025
0
रूस-यूक्रेन युद्ध में उत्तराखंड के युवक की मौत: शव का अंतिम संस्कार हुआ

ऊधम सिंह नगर (रुद्रपुर): रूस में स्टडी वीजा पर पढ़ाई करने गए और फिर जबरन रूसी सेना में भर्ती किए गए उत्तराखंड के राकेश कुमार की मौत हो गई है। 24 साल का राकेश ऊधम सिंह नगर का रहने वाला था, परिवार को पता लग गया था कि बेटा रूस में फंस गया है लेकिन वो उसे बचाने के लिए भी कुछ नहीं कर सके। बीते 11 दिन पहले 7 दिसंबर को ही पहले राकेश के पिता को फोन आया था की आपका बेटा युद्ध में मारा गया है, जिसके बाद सोमवार को राकेश का शव ताबूत में दिल्ली पहुंचा। दिल्ली से शव मंगलवार को पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचा जहां से शव को पैतृक गांव शक्तिफार्म लाया गया। यहीं पर बुधवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार और गांव के लोग उसकी मौत से गमगीन थे, जबकि पिता राजबहादुर मौर्य ने कहा कि उनका बेटा पढ़ाई के लिए रूस गया था, लेकिन उसे बंदूक थमा दी गई।

पढ़ाई के लिए गया था रूस, कुछ ही दिनों में सब बदल गया

राकेश कुमार मूल रूप से सितारगंज तहसील के शक्तिफार्म क्षेत्र के कुशोमठ गांव का रहने वाला था। वह 7 अगस्त को सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए स्टडी वीजा पर रूस गया था। घरवालों के मुताबिक शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही समय बाद राकेश की बातों से परिवार को लगने लगा कि वह किसी गंभीर परेशानी में फंस गया है। राकेश के बड़े भाई दीपू मौर्या ने बताया कि 30 अगस्त को उनकी आखिरी बार राकेश से सीधी बातचीत हुई थी। उसी बातचीत में राकेश ने खुलासा किया कि उसे जबरन रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया है और जल्द ही यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में भेजा जाएगा।

एक फोटो जिसने पूरे परिवार को डरा दिया

30 अगस्त के बाद राकेश से संपर्क पूरी तरह टूट गया। कुछ दिनों बाद परिवार को राकेश की एक तस्वीर मिली, जिसमें वह रूसी सेना की वर्दी पहने दिखाई दे रहा था। यह तस्वीर देखकर घरवालों के होश उड़ गए। इसके बाद राकेश ने एक अनजान रूसी नंबर से फोन किया। उसने बताया कि उसका पासपोर्ट, वीजा और सभी जरूरी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। उसका ऑफिशियल ईमेल अकाउंट भी डिलीट कर दिया गया है। राकेश ने यह भी बताया कि उसे डोनबास इलाके में ट्रेनिंग देकर सीधे युद्ध के मैदान में भेजा जा रहा है। इस कॉल के बाद परिवार की उससे फिर कभी बात नहीं हो सकी।

SendShare198Tweet124Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.