
चण्डीगढ़: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आज सुबह चण्डीगढ़ नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार के तहत बेस्ट सफाई मित्र सुरक्षित शहर अवार्ड-2023 प्रदान किया। प्रशासक के सलाहकार नितिन यादव, निगम कमिश्नर आनंदिता मित्रा, महापौर अनूप गुप्ता, मुख्य अभियंता एनपी शर्मा आदि ने ये पुरस्कार लिया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य, हरजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता, रोड, धर्मेंद्र शर्मा, अधीक्षण अभियंता, बागवानी, केपी सिंह व चण्डीगढ़ से डेपुटेशन पर गए दिल्ली नगर निगम में मुख्य अभियंता, सिविल, संजय अरोड़ा एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

