चंडीगढ़: मर्यादा पुरूषोत्त्म भगवान श्री राम की चरण पादुका दर्शन हेतु इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 स्थित साक आटो एक्सेसरीज में भाजपा, चंडीगढ़ के कोषाध्यक्ष अवि भसीन के नेतृत्व में लाई गई, जिसे देखने का लोगों का तांता लगा रहा। बता दें की भगवान की यह चरण पादुका प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने बनवाई है जिसे चंडीगढ़ की ओर से अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन भगवान के चरणों में अर्पित की जाएगी।
इस अवसर लोगों ने भगवान श्री राम की चरण पादुका के दर्शन के साथ जयघोष लगाएं गए, जिससे वातावरण गूंजमय हो गया। इस अवसर पर भगवान की आरइस अवसर पर अवि भसीन के साथ विभिन्न फैक्टरी, कारखानों व उद्योग से जुड़े उद्यमी तथा विशेष रूप से महेश जैन, परदीप ढल, मनीष निगम, प्रमोद शर्मा, जरनैल सिंह, विनय गुप्ता, अमित गोयल, अतुल गर्ग तथा चंडीगढ़ फर्नीचर एसोसियेशन के कार्यकारणी सदस्यों में नरेश कुमार, सुनील बंसल, नरेश बंसल, संदीप जैन, शशिपाल गर्ग, प्रकाश सिंगला, योगराज बंसल उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाजपा, चंडीगढ़ के कोषाध्यक्ष अवि भसीन ने कहा कि भगवान श्री राम की चरण पादुका शहर के विभिन्न स्थानों में दर्शन हेतु रखी जाएगी जिसके उपरांत इस चरण पादुका 22 जनवरी को अयोध्या धाम में भगवान को चढ़ाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि 22 जनवरी को सभी शहरवासी अपने अपने घरों घी के दीए जलाए और भगवान श्री राम का गुणगान करें।

