भोपाल/जयपुर/शिमला/श्रीनगर/देहरादून: उत्तर भारत के मौसम फिर पलट गया हैा। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में रविवार शाम से देर रात तक बर्फबारी और बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 3 फरवरी तक हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी।
मैदान राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने और घने की संभावना है। सोमवार सुबह 7 बजे तक आगरा, सरसवा, बरेली, हिंडन और बठिंडा में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो रही।
IMD ने यूपी, दिल्ली और आंध्र प्रदेश के समुद्र किनारे बसे जिलों में अगले 3 घंटे घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 5 से 7 फरवरी के दौरान तीसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालयी राज्यों में फिर से मौसम बदलेगा।
पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस भूमध्यसागर से आने वाली हवाओं का सिस्टम है, जो सर्दियों के दौरान उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कराता है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और काजीगुंड के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। वहीं, श्रीनगर समेत दक्षिण कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश हुई।
गुलमर्ग सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में रविवार को बर्फबारी शुरू हो गई है।

