राजपुरा: राजपुरा शहर के टीडीआई कॉनॉट एस्टेट में 6 से 12 अप्रैल 2026 तक श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में कथा वाचिका देवी चित्रलेखा जी श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगी। आयोजकों के अनुसार कथा प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होगी। कार्यक्रम की शुरुआत 5 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे कलश यात्रा के साथ की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
कथा के दौरान श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से धर्म,भक्ति और जीवन मूल्यों का संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर श्री प्रयागराज गिरी जी महाराज (बिठाणिया वाले) श्री लाल गिरी जी महाराज (नलास वाले) की विशेष उपस्थिति भी रहेगी।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। टीडीआई कनॉट एस्टेट के चेयरमैन श्री रविंद्र तनेजा जी,एमडी श्री प्रिंस छाबड़ा जी,एमडी श्री अक्षय तनेजा जी ने विनम्र निवेदन किया है कि सपरिवार पधारकर कथा का पुण्य प्राप्त करें टीडीआई परिवार कि तरफ से सुनील काकरान जी ने बताया कि कलश यात्रा दुर्गा मंदिर राजपुरा से टीडीआई कनॉट एस्टेट राजपुरा पहुंचेगी अधिक जानकारी के लिए +91 816 805 0600 पर संपर्क किया जा सकता है।

