डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डेरे के पूर्व मैनेजर रणजीत हत्याकांड मामले में डेरा मुखी समेत 5 को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया है। यह मामला 22 साल पुराना है। 19 साल बाद सीबीआई कोर्ट ने डेरा मुखी राम रहीम को दोषी करार दिया था। राम रहीम फिलहाल, रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

