खासा महाजन: युवा स्पोर्ट्स क्लब गांव खासा महाजन के 26 में स्थापना दिवस पर किया गया पौधारोपण उप प्रधान रविंद्र कुलड़िया ने बताया कि आज ही के दिन 30 नवंबर 1999 को गांव के युवाओं द्वारा एक युवा क्लब की स्थापना की गई यह गांव में सामाजिक कार्य करता रहता है जैसे पौधारोपण, सफाई अभियान ,खेलों का आयोजन, शहीदों का सम्मान, बस परिवहन सुविधा, आदि कार्य करता रहता है वर्ष 2016 में इसे नेहरू युवा केंद्र हिसार द्वारा बेस्ट क्लब अवार्ड व स्वच्छता अवार्ड भी मिल चुका है माई युवा भारत हिसार के सानिध्य में यह कार्य करता है इस अवसर पर साहिल , विकास, विनोद मेहरियां, रोहित सौरभ, भविष्य ,सुरेंद्र, मनोज, रवि, सुमित, मेसी ,व बलवान कुलड़िया उपस्थित रहे।

