चंडीगढ़/पंचकूला: पुलिस विभाग हरियाणा द्वारा राज्य के सभी पुलिस लाइन परिसर में निर्मित किये जा रहे सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय श्रृंखला के तहत आज शिवालिक की पहाड़ियों के गोद में बसा मोगीनंद पुलिस लाईन पंचकूला में पूर्व महानिरीक्षक हेमराज के. तलवार की स्मृति में निर्मित सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय का उद्घाटन श्रीमती उषा तलवार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती उषा तलवार ने कहा कि पुस्तकालय के माध्यम से हेमराज के. तलवार जी सदा जिंदा रहेंगे। उन्होंने कहा कि श्री तलवार जी सामाजिक प्रतिबद्धता के प्रमाण थे। उन्होंने कई पुस्तकालयों को आर्थिक सहयोग किया और हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के विशेष स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों ं को प्रत्येक बैच में श्री तलवार मेमोरियल सम्मान से सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर जी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है कि प्रथम सरदार पटेल पुस्तकालय सोनीपत, ðितीय सरदार पटेल पुस्तकालय पुलिस लाईन, करनाल और आज तृतीय सरदार पटेल पुस्तकालय पुलिस लाईन, पंचकूला का उद्घाटन किया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर ने कहा कि पुस्तकालय के माध्यम से ज्ञान का ऐसा स्रोत स्थापित हो रहा है, जहां ज्ञान के आधुनिकतम स्वरूपों को अध्ययन के लिए साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय सभी आयु समूह के लिए आधुनिक माध्यमों से ज्ञान ग्रहण करने का केन्द्र है।उन्होंने कहा कि युवाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास का केन्द्र बनेगा पुस्तकालय। युवा राष्ट् की ईकाई हंै तथा जब युवा शिक्षित होगा तभी राष्ट् सशक्त होगा। उन्होंने पुलिस लाईन परिसर में रहने वाले परिवारजनों के लिए इस पुस्तकालय को उपलब्धि बताया और कहा कि पुलिस लाईन और आसपास के वरिष्ठ नागरिक पुस्तकालय में रखी किताबों को पढ़ने का सुख प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि महान साहित्यकारों की कृतियां रखी गयी हैं।
इस अवसर पर स्वागत करते हुए सी पी पंचकूला शिवास कविराज ने कहा कि पुस्तकालय में वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा को साकार करते हुए पुलिस लाईन एवं आस-पास के युवाओं को विश्व नागरिकबोध से सम्पन्न करने के लिए विदेशी भाषा लर्निंग केन्द्र को स्थापित किया गया है। पुस्तकालय में सभी आयु समूह के ज्ञान पिपाशा को शांत कर पाएगें। निर्मित पुस्तकालय में अत्याधुनिक फर्नीचर, डिजिटल प्लेटफार्म के लिए 18 कंप्यूटर, 6 किंडल और स्मार्ट बोर्ड के साथ साईबर युग में ई-बुक्स की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। स्पेनिश, फ्रेंच, जैपनिज एवं अंग्रेजी भाषा के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए लर्निंग केन्द्र में आनलाईन माध्यम से विशेष रूप से प्रशिक्षक उपलब्ध कराया गया है।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डीसीपी पंचकूला हिमाद्री कौशिक ने कहा कि पुलिस लाईन परिसर एवं आस-पास के नागरिक समाज के नई पीढ़ी को ज्ञान के आधुनिकतम स्वरूप के माध्यम से समाज को सशक्त करने का प्रयोग है। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य के भारतीय पुलिस सेवा के 14 सितम्बर,1948 बैच के लोकप्रिय अधिकारी स्वर्गीय श्री हेमराज के. तलवार जी की स्मृति को समर्पित यह पुस्तकालय सेवा समर्पण, सहयोग की भावना नई पीढ़ी के मन में संस्कार के रूप में स्थापित करने का प्रयास है। श्री हेमराज के. तलवार का जन्म 15 जनवरी 1924 को हुआ था। विविध पदों पर रहते हुए आपकी सेवानिवृति 31 जनवरी,1982 को हुई। आपका देहावसान 27 अगस्त, 1993 में हुआ। भविष्य में इस पुस्तकालय को आधुनिक ज्ञान स्रोतों के रूप में एक बहुआयामी केन्द्र बनाने की योजना है।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था श्री हरदीप दून, डीसीपी क्राइम एण्ड हेडक्वाटर मुकेश मल्होत्रा, एसीपी मनप्रीत जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, फे्रन्च शिक्षक अनु गुप्ता, कालका महाविद्यालय की प्राचार्य डा. प्रोमिला विशेष रूप से उपस्थित रहे। पंचकूला के विविध शिक्षण संस्थाओं के साथ डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक उपस्थित थे।

