Thursday, October 9, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

यमुनानगर में रेलवे ट्रैक पर नर्स की कटी लाश मिली

सिर, जबड़ा और टांग अलग-अलग पड़े थे, घर में चल रही थी रिश्ते की बात

August 13, 2025
0
यमुनानगर में रेलवे ट्रैक पर नर्स की कटी लाश मिली

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से प्राइवेट अस्पताल की नर्स की मौत हो गई। उसका सिर, जबड़ा, टांग कटकर 50-50 मीटर की दूरी पर जा गिरे। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में नर्स के परिजन भी वहां पहुंच गए, लेकिन शव का चेहरा क्षत-विक्षत होने के चलते पहचानने में थोड़ी परेशानी आई, लेकिन बाद में कपड़ों से उसकी पहचान हुई। नर्स अस्पताल में नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए पैदल जा रही थी। भाई के मुताबिक बहन ड्यूटी के लिए स्कूटी पर जाती थी, लेकिन स्कूटी खराब होने के कारण 2 दिन से पैदल ही जा रही थी। घर में उसकी शादी की बात चल रही थी। नर्स की पहचान शिव कॉलोनी निवासी रितु(22) के रूप में हुई है।

रेलवे ट्रैक के पास उमड़ी लोगों की भीड़।

शॉर्टकट के चक्कर जान गंवा बैठी नर्स: रितु शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थी। बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह ड्यूटी पर जा रही थी। शॉर्टकट के चक्कर में ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। नर्स के शव के पास से एक बैग भी मिला है, जिसमें 90 रुपए और एक पानी की बोतल थी।

  • रोजाना स्कूटी पर जाती थी, 2 दिन से पैदल जा रही थी: मौके पर पहुंचे नर्स के भाई नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी बहन रोजाना स्कूटी से अस्पताल में ड्यूटी पर जाया करती थी। दो दिन पहले उसकी स्कूटी खराब हो गई थी, जिस कारण वह घर से पैदल रेलवे ट्रैक क्रॉस कर अस्पताल जा रही थी।
  • रेलवे ट्रैक पर पड़ा था कटा हुआ शव: शाम को वह अपना एक बैग लेकर ड्यूटी के लिए निकली। उनके पास करीब 7 बजे सूचना आई कि रितु का रेलवे ट्रैक पर एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसका शव कई हिस्सा में कटा हुआ ट्रैक पर पड़ा था।
    • घर पर शादी की चल रही थी बात भाई ने बताया कि रितु उसकी सबसे छोटी बहन थी। जुलाई में ही उसने अपना जन्मदिन मनाया था। घर पर उसके रिश्ते की बातें भी चल रही थीं। सोच रहे थे कि इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में उसकी शादी कर देंगे, लेकिन इस हादसे से घर पर मातम पसर गया है।

    शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा जीआरपी थाना के जांच अधिकारी एसआई बोधराज ने बताया कि उन्हें यमुनानगर रेलवे स्टेशन से सूचना मिली थी कि गांधी नगर के पास ट्रैक क्रॉस करते समय एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे है। शव की शिनाख्त हो गई है। परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।

SendShare199Tweet124Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.