Tuesday, February 10, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

मोहाली में पेशी के बाद मजीठिया का सरकार पर निशाना: बोले– पंजाब में लगे परमानेंट डीजीपी, रोज हो रहे मर्डर, वाटर कमिशन टीम पहुंची पंजाब

February 7, 2026
0
मोहाली में पेशी के बाद मजीठिया का सरकार पर निशाना: बोले– पंजाब में लगे परमानेंट डीजीपी, रोज हो रहे मर्डर, वाटर कमिशन टीम पहुंची पंजाब

पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि पंजाब में तुरंत परमानेंट डीजीपी की नियुक्ति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा डीजीपी सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं, जबकि प्रदेश में रोजाना हत्याएं हो रही हैं।

बिक्रम सिंह मजीठिया 3 फरवरी को कुछ शर्तों के साथ जेल से रिहा हुए थे। इसी सिलसिले में शनिवार 7 फरवरी को उनकी मोहाली कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के बाद मजीठिया ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। अब मामले की अगली सुनवाई 7 मार्च को होगी।

पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगड़ी

मजीठिया ने कहा कि पंजाब में रोज कत्ल हो रहे हैं और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों को जागना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोगों ने बदलाव देख लिया है कि पंजाब में कैसा बदलाव आया है।

बिक्रम सिंह मजीठिया ने अरविंद केजरीवाल और आप नेता सुशील गुप्ता पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों ने जो बोला था, उसी के आधार पर पंजाब के पानी के मुद्दे पर फैसले लिए जा रहे हैं। मजीठिया ने सवाल उठाया कि जब पहले ही पंजाब में पानी की कमी है, तो वॉटर कमिशन की टीम को आज पंजाब भेजने का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा एसवाईएल की जमीन वापस की जा चुकी थी। इसके बावजूद दोबारा टीम भेजना पंजाब के लोगों के साथ धोखा है।

हरियाणा चुनाव की तैयारी

मजीठिया ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद को पंजाब का छोटा भाई बताते हैं। पानी के मुद्दे पर पहले ही 100 से ज्यादा बार स्टडी हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, इसलिए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि हरियाणा की जनता को अपनी ओर खींचा जा सके। लेकिन अब पंजाब की जनता जाग चुकी है और पंजाब में हुए बदलावों को देख रही है। मजीठिया ने कहा कि जब पंजाब सरकार और डीजीपी किसी मामले में पूरी तरह फेल हो जाते हैं, तब कोर्ट को दखल देना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो रही है।

जेल में मेरे चारों तरफ लगाए कैमरे

बिक्रम मजीठिया ने आरोप लगाया कि पंजाब डीजीपी गौरव यादव, एडीजीपी अरुण और पंजाब सरकार की भूमिका की जांच होनी चाहिए, क्योंकि जिस समय वह जेल के अंदर थे, उनकी प्राइवेसी पर भी नजर रखी जा रही थी। उनके चारों तरफ कैमरे लगाए गए थे, ताकि यह देखा जा सके कि विक्रम एक-एक सेकंड में क्या-क्या कर रहा है।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.