Thursday, October 9, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

मोहाली कार लूटकांड में चारों आरोपी गिरफ्तार: मुठभेड़ के बाद पकड़े गए

एक की टांग में गोली लगी, इंस्पेक्टर की गाड़ी पर चली गोलियां, I20 बरामद

August 25, 2025
0
मोहाली कार लूटकांड में चारों आरोपी गिरफ्तार: मुठभेड़ के बाद पकड़े गए

चंडीगढ़: मोहाली जिले के लांडरां-सरहद रोड पर गन प्वाइंट पर आई20 कार लूटने वाले चारों लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई। इस दौरान एक आरोपी ने भागने की कोशिश में इंस्पेक्टर गब्बर पर गोली चला दी, जो उनकी गाड़ी में जाकर लगी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे आरोपी की टांग में गोली लग गई।घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई आई20 कार और वह स्विफ्ट डिजायर भी बरामद कर ली, जिसमें वे वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे।

ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

एसपी रजिंदर सिंह ने बताया वारदात के बाद एंटी स्नैचिंग सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर गब्बर सिंह की अगुआई में बदमाशों की लोकेशन ट्रेस कर सबूत जुटाए। पता चला कि आरोपी मलेरकोटला में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने छापा मारकर तीन आरोपियों प्रगट सिंह, तरनजीत सिंह और भूपी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया। तीनों मलेरकोटला के रहने वाले हैं। चौथे आरोपी भूपेंद्र सिंह की तलाश जारी थी। मोहाली में उसकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने पीछा किया। वह बाइक पर था और रोकने की चेतावनी के बावजूद भागने लगा। तेज रफ्तार में बाइक फिसल गई और वह गिर पड़ा। इसके बाद उसने पिस्तौल निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली इंस्पेक्टर गब्बर सिंह की सरकारी गाड़ी में जाकर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी भूपेंद्र सिंह की टांग में लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।

गन प्वांइट पर लूटी कार

20 अगस्त 2025 की रात करीब 10 बजे चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज सीजीसी लांडरां के कर्मचारी तारा सिंह और तुषार शर्मा अपनी आई20 कार में लौट रहे थे। रास्ते में लांडरां सरहद रोड पर स्विफ्ट डिजायर कार में आए चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर दोनों को पीटा और डराकर गाड़ी से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उनकी आई20 कार लूटकर फरार हो गए।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.