नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी: देश के 5 राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम पहुंचे हैं। उन्होंने आज सुबह डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का दौरा किया। वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। पीएम ने यहां चाय की पत्ती भी तोड़ी। पीएम ने महिलाओं के साथ सेल्फी भी खिंचाई। वहीं, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पहुंचे सीएम स्टालिन ने चुनावी सभा में कहा- भाजपा ने तमिलनाडु को कोई फंड नहीं दिया है। मैं करुणानिधि का बेटा हूं, हम वही करते हैं जो कहते हैं और वही कहते हैं जो करते हैं।
चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स:
- कोलकाता में चुनाव आयोग ऑफिस के बाहर BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे TMC समर्थकों ने पथराव किया। BJP कार्यकर्ताओं के मौके पर पहुंचने पर माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
- भाजपा ने केरलम के मेनिफेस्टो में AIIMS और तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क विकसित करने का वादा किया। पार्टी ने ‘भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड’ योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500, बुजुर्गों, विधवाओं और जरूरतमंद महिलाओं को ₹3000 पेंशन देने की घोषणा की।
- भाजपा ने असम के लिए मेनिफेस्टो में लव जिहाद पर एक्शन, घुसपैठियों से कब्जाई जमीन वापस लेने, राज्य में UCC लागू करने, युवाओं को 5 साल में 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। पत्र में कुल 31 वादे किए गए हैं।
- TMC के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश और बिहार से अवैध रूप से वोटर बंगाल के विभिन्न जिलों में लाए जा रहे हैं। बिहार के 800 वोटरों को मेदिनीपुर में जोड़ा गया है। भाजपा बंगाल की जनसांख्यिकी बदलना चाहती है।

