Friday, February 6, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मंत्रियों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ सुना केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भाषण

कांग्रेस ने देश को दीमक की तरह खाने का काम किया : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

December 15, 2025
0
मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मंत्रियों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ सुना केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भाषण

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल के अटल सभागार में मंत्रियों, विधायकों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों सहित करीब 200 पार्टी पदाधिकारयों के साथ बैठकर बड़ी स्क्रीन पर लोकसभा में दिए गए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषणा को सुना। श्री शाह के भाषण को संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने अंतिम पंक्ति में बैठकर सुना। वरिष्ठ नेताओं का अंतिम पंक्ति में बैठकर श्री शाह का भाषण सुनना संगठन की मजबूती, विनम्रता और कार्यकर्ता-केंद्रित नेतृत्व को दर्शाता है। सभी नेताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषण की जमकर तारीफ की और इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषण सुनने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस व राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के संवैधानिक ढांचे को बदनाम करने में लगी है। राहुल गांधी झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। श्री सैनी ने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा को टारगेट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार से झूठे आरोप लगा रहे हैं इसका देश 2029 में बड़ा जवाब देने वाला है। एक सवाल पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जो वोट चोरी का आरोप लगा रही है वह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कई सीटें 5 हजार वोटों से भी कम अंतर से जीती है। रोहतक में मात्र 1341, लोहारू में 792, आदमपुर में 1268 वोटों के अंतर से जीती। वहीं सढ़ौरा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी मात्र 1699, पंचकूला में 1997 वोटों के अंतर से जीते हैं। सीएम सैनी ने कहा कि अगर वोट चोरी होती तो कांग्रेस की ये सीटे भी नहीं आ पाती। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस योजनाबद्ध तरीके से देश को गुमराह करने का काम रही है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लोगों ने पवित्र संविधान को हाथ में लेकर बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया। जब कांग्रेस की हवा निकल गई तो वोट चोरी का मुद्दा लेकर आ गई। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने कई बम फोड़े, लेकिन सब फुस्स हो गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रही कांग्रेस को संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूरे विस्तार से जवाब दिया, लेकिन कांग्रेस पार्टी सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि वे भी बड़ी स्क्रीन पर श्री शाह का संसद में दिया हुआ भाषण सुनें। अगर समझ में नहीं आए तो दोबारा से पूछ लें। श्री सैनी ने कहा कि अमित शाह ने संसद में ऐतिहासिक भाषण देकर कांग्रेस व इंडीगठबंधन के दुष्प्रचार का जवाब दिया है। सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस झूठ का वातावरण खड़ा कर अपनी राजनीति को सिद्ध करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी के घोटालों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के समय में 1948 में जीप घोटाला हुआ जिसे देश का बच्चा-बच्चा जानता है। 1956 में एलआईसी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, वाड्रा डीएलएफ घोटाला, हेराल्ड घोटाला को सभी जानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश को दीमक की तरह खाने का काम किया है। एक सवाल पर बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब व्यक्ति को किस प्रकार से मजबूत और सशक्त किया है यह राहुल गांधी नहीं मालूम है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब व्यक्ति को 5 लाख रुपये तक फ्री इलाज की सुविधा दी। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति के लिए मकान, स्वच्छ जल, गैस कनेक्शन और अनाज पहुंचाने की व्यवस्था मोदी सरकार ने की है।

SendShare201Tweet126Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.