नई दिल्ली: हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ। NDA ने बिहार की सभी पांचों और उड़ीसा की तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। बिहार में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने ऐलान किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन निर्विरोध जीत गए हैं। तीनों राज्यों में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान दो कांग्रेसी विधायकों के वोटों पर आपत्ति के बाद काउंटिंग रोक दी गई। बीजेपी के गौरव गौतम और किशन बेदी ने इन दोनों वोटों पर आपत्ति जताई।
बिहार और ओडिशा में मतदान के दौरान कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। बिहार में NDA के सभी 202 विधायकों ने, जबकि महागठबंधन की तरफ से 37 विधायकों ने वोट डाले। कांग्रेस के तीन और आरजेडी के एक विधायक नदारद रहे। वहीं, हरियाणा में 90 विधायक में से 88 विधायकों ने वोट डाला। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के दोनों विधायक अर्जुन चौटाला और आदित्य देवीलाल वोटिंग से दूर रहे।

