पंचकूला: पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार थाना प्रभारी सेक्टर 20 विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सेक्टर 20 में मर्डर के मामलें में आरोपी को गिरफ्तार किया गय गिरप्तार किये गये आरोपी की पहचान अरविंद कुमार पुत्र बूद्दू राम वासी सेक्टर 20 पंचकूला के रुप में हुई। पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना सेक्टर 20 में पीडित व्यकित कुलदीप सिंह वासी पजांब कालौनी दफरपुर मौहाली नें शिकायत दर्ज करवाई कि उसके भाई जगतार सिंह उर्फ बोबी अरविंद कुमार को जानता था और उसका किसी बात को लेकर उसका झगडा अरविंद कुमार के साथ हो गया है जो अरविंद नें जगतार सिंह उर्फ बोबी के सिर पर वार किया है जब जगतार सिंह उर्फ बोबी को नागरिक अस्पताल सेक्टर 06 में ले जाया गया तो वह पर डाक्टर साहब नें जगतार सिंह उर्फ बोबी को मृत बताया गया। जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर 20 में भा.द.स. की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया । जिस मामलें में पुलिस नें आरोपी उपरोक्त अरंविद कुमार को गिरफ्तार करके पेश अदालत न्यायिक हिरासत अम्बाला भेजा गया।

