Sunday, March 29, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home हरियाणा करनाल

मजाक में दोस्त के प्राइवेट पार्ट में हवा भरी: करनाल में पेट दर्द के बाद युवक की आंत फटी

कार एजेंसी में काम करते हैं दोनों

January 5, 2026
0
मजाक में दोस्त के प्राइवेट पार्ट में हवा भरी: करनाल में पेट दर्द के बाद युवक की आंत फटी

करनाल: हरियाणा के करनाल में युवक ने मजाक-मजाक में दोस्त के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से हवा भर दी। इसमें युवक की आंत फट गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल युवक की हालत स्थिर है। उसे अस्पताल से छुट्‌टी भी मिल गई है। दोनों युवक साथ में मारुति एजेंसी में काम करते हैं। सदर थाना पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत के आधार पर दोस्त पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

26 दिसंबर को हवा भरी

गांव झंझाड़ी के एक व्यक्ति ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा मारुति एजेंसी में काम करता है। उसी एजेंसी में गांव का ही बागा भी काम करता था। 26 दिसंबर को काम के दौरान बागा ने मजाक में बेटे के शरीर के पिछले हिस्से में कंप्रेसर की पाइप से हवा भर दी। इसके बाद बेटे को तेज दर्द होने लगा। हालत बिगड़ने पर परिजन पहले उसे गांव के अस्पताल ले गए, जहां से करनाल रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों ने बताया- आंत फटी

व्यक्ति ने आगे बताया कि परिवार के लोग बेटे को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि पीछे से हवा भरने के कारण युवक की आंत फट गई है। डॉक्टरों ने यह भी कहा कि अगर समय पर युवक को इलाज नहीं मिलता तो उसकी हालत और गंभीर हो सकती थी।

29 दिसंबर को ऑपरेशन हुआ

पिता ने आगे बताया कि बेटा कई दिन अस्पताल में भर्ती रहा, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। उसकी आंत में छेद हो गया था। 29 दिसंबर को डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई। हालांकि अभी भी वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं है। इसके बाद सदर थाना पुलिस को शिकायत दी गई।

SHO बोले- युवक को गिरफ्तार करेंगे

थाना सदर प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि दोनों युवक आपस में दोस्त थे और मजाक के दौरान यह घटना हुई। फिलहाल पीड़ित की हालत में सुधार है। आरोपी बागा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार करके जांच में शामिल किया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.