पानीपत में चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में बेकरी की दुकान पर काम करने वाले नौकर ने 12 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। वह लड़की को पिछले 4 माह से छेड़ रहा था। उसका पीछा करता था। बच्ची की वीडियो और फोटो भी उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
कॉलोनी में कर दी वीडियो वायरल पुलिस को दी शिकायत में एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह घरों में रंगाई पुताई का काम करता है। वह 6 बच्चों का पिता है। उसकी दूसरे नंबर की बेटी छठीं कक्षा की छात्रा है और 12 साल की है। उनकी पड़ोस में ही एक बेकरी की दुकान है। उसकी बेटी जब दुकान पर जाती थी तो यहां काम करने वाला नौकर शहफराज उससे छेड़छाड़ करता था। उसका अक्सर पीछा करता था। दो माह पहले उसकी बेटी पार्क में बैठी थी। शहफराज उसके पास जाकर बैठ गया। किसी ने उन दोनों की वीडियो भी बना ली थी। यह वीडियो कॉलोनी में वायरल कर दी।
