पानीपत शहर के किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 17 साल की छात्रा अपने परिवार को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर घर से फरार हो गई। परिजन सुबह 10 बजे तक भी सोते रहे। पड़ोसियों को शक हुआ तो वे उनके घर पहुंचे। जिसके बाद तीनों को अचेत अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां काफी देर इलाज के बाद तीनों की हालत में सुधार आया। वहीं, लड़की के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

11वीं कक्षा की छात्रा घर से कैश भी ले गई किला थाना पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि वह महादेवी कॉलोनी का रहने वाला है। वह पेशे से टेलर है। उसकी नाबालिग बेटी 17 साल की है, जो 11वीं कक्षा की छात्रा है। 11 जून को उसकी बेटी को बेरी वाली मस्जिद निवासी हुसैन और उसका दोस्त महादेवी कॉलोनी निवासी अमीर बहला-फुसलाकर भगा ले गए।
आरोपियों ने उसकी बेटी को कोई नशीला पदार्थ लाकर दिया था। जिसने बेटी ने पिता, दोनों भाईयों के खाने में मिलाकर दे दिया था। खाना खाकर तीनों सो गए थे। सुबह तीनों नहीं उठे तो पड़ोसियों ने घर में घुसकर देखा और अचेत अवस्था में उन्हें सिविल अस्पताल ले गए। जहां तीनों का इलाज हुआ। पिता ने बताया कि बेटी घर से 2 हजार कैश भी ले गई है।
आरोपी प्रेमी के साथ पहले हो चुका झगड़ा किशोरी के पिता ने बताया कि उन्होंने रात को आलू की सब्जी के साथ रोटियां खाई थी। जबकि बेटों ने आमलेट खाया था। बेटी ने रात के खाने मे कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। उन्होंने बताया कि बेटी रात से घर पर भी नहीं है। आरोपी हुसैन के पहले भी झगड़ा हुआ था। जिसको समझा दिया था। लड़के के परिवार को भी लड़के को लड़की से दूर रहने की हिदायत दी थी।
घर के नीचे ही है दुकान वहीं, पड़ोसी ने बताया कि टेलर सुबह 6 बजे दुकान खोल लेता था। लेकिन सुबह 10 बजे तक भी जब वह घर से नीचे स्थित दुकान पर नहीं आया तो उन्हें कुछ शक हुआ। इसके बाद पड़ोसी ऊपर घर पहुंचे तो देखा कि परिवार अचेत पड़ा हुआ था। परिवार के दो बच्चे और कबीर की तबीयत खराब है और वे अचेत हालत में पड़े हुए हैं। जिनको उन्होंने उठाया और सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचा।

