पंचकूला: आसमान फाउंडेशन पंचकुला की प्रांतीय अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका पुनिया ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से मुलाक़ात की। पंचकुला में 27 अगस्त रविवार को आयोजित होने राहगीरी कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सात सरोकार के अंतर्गत पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से क्लाइमेट एक्टिविस्ट पोस्टर का उद्घाटन करवाया जाएगा। इसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहरलाल द्वारा विधानसभा अध्यक्ष हरियाणा ज्ञानचंद गुप्ता की अगुवाई में होगा। आसमान फाउंडेशन ने हरियाणा में एक लाख पचास हज़ार क्लाइमेट एक्टिविस्ट बनाने का लक्ष्य रखा है। इसकी शुरुआत पंचकुला से की जाएगी। ये क्लाइमेट एक्टिविस्ट बच्चे लोगों को पर्यावरण सरंक्षण के लिए काम करेंगे तथा समाज में आम जन को इसके लिए जागरूक तथा प्रेरित करेंगे। राहगीरी में एवोफ्ऱिण्डली थैले भी वितरित किए जाएँगे। सात सरोकार के प्लास्टिक फ्री तथा पोल्युशन फ्री पंचकुला के अंतर्गत आसमान फाउंडेशन ने अपना पहला क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोलह वर्षीय रनवीर पुनिया को बनाया है। रनवीर पुनिया कक्षा बारहवीं का छात्र है जो की कई साल से पर्यावरण सरंक्षण पर काम कर रहा है। रनवीर अब तक कई टन ई वेस्ट इक_ा करकर रिसाइकिल के लिए भेज चुका है। वह दस हज़ार से ज़्यादा बच्चों को पर्यावरण के लिए जागरूक कर चुका है। कई पौधारोपण तथ पर्यावरण बचाओ कार्यक्रमों की अगुवाई करने वाले रनवीर पुनिया ने अब तक रोटरी क्लब तथा रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन्स के साथ मिलकर कई अभियान चलाये है। आसमान फाउंडेशन द्वारा सात सरोकार कि तहत विभिन्न विद्यालयों में पोस्टर मेकिंग, प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी है। फाउंडेशन बच्चों को नाटक,निबंध, कविता, गीत एवं नृत्य के माध्यम से पर्यावरण बचाने के संदेश देती है।
