पंचकूला: पुलिस कमिश्रर पंचकूला सिबास कविराज के निर्देशानुसार जिला में अपराधो की रोकथाम व असामाजिक गतिविधियो पर कडी कार्रवाई हेतु पुलिस नें गस्त पेट्रोलिंग बढा दी गई है। पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन पुलिस की अलग-अलग टीमों नें सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलनें 3 तथा हगांमा करनें पर 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपियो की पहचान राजीव गांधी पुत्र आडू मूगुम वासी महेशपुर सेक्टर 21 तथा सुखराम वासी गांव मोगिन्नद पंचकूला को पब्लिक प्लेस पर हगांमा करने पर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले सुरज तिवारी पुत्र जय नारायण वासी राजीव कालौनी सेक्टर 17, अजय पुत्र बिजेन्द्र सिंह वासी मौली जांगरा चण्डीगढ तथा बुटा सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी लुधियाना पंजाब के रुप में हुई। जुआ खेलनें वालें तीनो आरोपियो के खिलाफ सम्बधित थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।