Thursday, February 12, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home हरियाणा पंचकुला

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मानते थे, सत्ता सुख का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है : मुख्यमंत्री नायब सैनी

पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में समर्पण दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

February 12, 2026
0
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मानते थे, सत्ता सुख का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है : मुख्यमंत्री नायब सैनी

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राजनीति सत्ता का साधन नहीं, बल्कि सेवा का मार्ग है। विचार, संस्कार और समर्पण ही हमारी पहचान हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए अंत्योदय के मार्ग पर चलते हुए भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित ‘‘समर्पण दिवस’’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं भी गिनवाई। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंडित दीन दयाल जी एक ऐसे राजनेता थे, जिन्हे सत्ता का कोई आकर्षण नहीं था, उनका जीवन गरीब व्यक्ति को कैसे सशक्त और मज़बूत किया जाए इसके लिए वे दिन रात काम में लगे रहते थे। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे, दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर राष्ट्र सेवा में निरंतर लगे रहते थे और राष्ट्र सेवा को ही अपना धर्म मानते थे।

श्री सैनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की अद्भूत प्रतिभा को देखकर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि अगर मुझे दो और दीनदयाल मिल जाए तो मैं भारत की राजनीति का नक्शा बदल दूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘‘थ्री इन वन’’ थे, वो एक समर्पित राजनेता, एक महान चिंतक और कुशल संगठनकर्ता थे। सीएम सैनी ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने भारतीय जीवन दर्शन, भारतीय रीति नीति, संस्कृति, परम्पराओं तथा सामाजिक ताने-बाने के अनुरूप एकात्म मानववाद और अंत्योदय जैसे कालजयी सिद्धांतो का प्रतिपादन किया था। उपाध्याय जी कहा करते थे कि समाज की प्रगति का मूल्यांकन शिखर पर खड़े व्यक्ति से नहीं, बल्कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की हालत से होना चाहिए। उनका मानना था कि जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति सशक्त नहीं होगा तब तक राष्ट्र सशक्त नहीं हो सकता।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीएम मोदी अंत्योदय के सिद्धांत के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री ने बिना किसी भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति तक तमाम योजनाओ का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया है। कोरोना काल में देश का एक भी व्यक्ति भूखे पेट ना सोए ऐसी व्यवस्था प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना काल में की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख 60 हज़ार लोगो को मकान बनाकर चाबियां सौंपने का काम किया है। जिन लोगों के पास जमीन नहीं थी उन्हें मकान बनाकर देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। हमारी सरकार ने लगभग 27 हज़ार परिवारों को 100 गज़ के प्लॉट दिए हैं।
विपक्ष की सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की सरकारें वोट बैंक की राजनीति करती है। कांग्रेस ने गरीब लोगों को 100 गज के प्लॉट देने की बात कही, लेकिन ना तो कागज दिए और ना ही कब्जा दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गरीब लोगों को प्लॉट के कागज भी दिए और कब्जा भी देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में भी मुख्यमंत्री शहर आवास योजना के तहत हरियाणा में 14 शहरों के अंदर लगभग 15 हजार 500 लोगों को 30 गज के प्लॉट दिए हैं।
नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार हर 10 किलोमीटर पर मॉडल संस्कृति स्कूल बनाने का काम कर रही है। बेटियों के लिए हर 20 किलोमीटर पर पर कॉलेज खोलने का काम भाजपा सरकार कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार धरातल पर उतार रही है। गरीब लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार गरीब कल्याण के कार्यक्रम लगातार चला रही है।
श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा में लगभग 41 लाख परिवारों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत 1500 करोड़ रुपये लोगों के खातों में ट्रांसफर किए हैं। हरियाणा में 15 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं। डा. भीम राव अंबेडकर आवास योजना के तहत मकान की मरम्मत के लिए सरकार ने 80 हजार रुपये देने का काम किया है। हरियाणा में 76 हजार 985 लाभार्थियों के बैंक खातों में 716 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का काम हमारी सरकार ने किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सेवा हमारी जिम्मेदारी है। अगर किसी व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है तो उसकी सहायता करें।


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 2014 से पहले गरीब व्यक्ति को बीमार होने पर इलाज की चिंता होती थी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हरियाणा में करीब डेढ़ करोड़ लोगों को आयुष्मान और चिरायु कार्ड दिए हैं। अब गरीब लोगों को इलाज की चिंता नहीं है। सरकार ने किड़नी के मरीजों की डायलिसिस को सरकारी अस्पतालों में फ्री करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 10 जिलों में स्थित सरकारी अस्पतालों में सारी सुविधाएं मरीजों को दी जा रही है और जल्द ही पूरे प्रदेश के अस्पतालो में सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी। गरीब व्यक्ति के लिए 450 कैंसर की दवाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है। मोदी सरकार ने बजट में कैंसर की दवाओं को सस्ती करने का काम किया है ताकि गरीब व्यक्ति आसानी से इलाज करा सके।
नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के लिए सरकार ने बजट में 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक सामाजिक पेंशन देने वाला हरियाणा पहला राज्य है। सरकार गरीब व्यक्ति के दुर्घटना होने पर उनके परिवार को 5 लाख रुपये आर्थिक सहायता देती है। विवाह शगुन योजना के तहत भी सरकार 71 हजार रुपये गरीब बेटियों की शादी के लिए दे रही है। सरकार ने गरीब छात्रों को मुफ्त वर्दी, लेखन सामग्री और फीस दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर हम समर्पण दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित जी के विचार और सरकार के निर्णयों को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता यह भी सुनिश्चित करें कि विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तभी पंडित दीनदयाल का सपना साकार होगा और यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भाजपा मुख्यालय पंचकमल पहुंचने पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्षा बंतो कटारिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल, समर्पण दिवस के जिला संयोजक अमरिंदर सिंह, सहसंयोजक बिन्दर गुर्जर, जिला महामंत्री जय कौशिक सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SendShare198Tweet124Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.