अमृतसर: पंजाब के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में भी ये गिरावट जारी रहेगी। अगले सप्ताह मक ये तापमान 2 डिग्री तक और गिर सकता है। दिन का तापमान तो सामान्य रहेगा, लेकिन रात का पारा सामान्य से नीचे रह सकता है। वहीं, इन दिनों बारिश का कोई अनुमान नहीं है, मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम बना हुआ है। मंगलवार सुबह ये सामान्य 0.1 डिग्री गिरा। जबकि राज्य में सबसे ठंडा शहर 7.1 डिग्री तापमान के साथ फरीदकोट देखने को मिला। जबकि अमृतसर का तापमान 9.1 डिग्री, लुधियाना का 9.8 डिग्री, बठिंडा का 8 डिग्री और गुरदासपुर का 9 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं, बुधवार शाम राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी देखने को मिली। पंजाब के सभी शहरों का तापमान अब 30 डिग्री से नीचे आ चुका है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में ये 2 डिग्री तक और नीचे गिर सकता है।

