Friday, October 10, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

पंजाब में घग्गर उफान पर, ब्यास में बढ़ रहा जलस्तर

भाखड़ा-पौंग-थीन डैम में जलस्तर 70% से ज्यादा, बाढ़ का खतरा बढ़ा, आज मौसम सामान्य रहेगा

August 8, 2025
0
पंजाब में घग्गर उफान पर, ब्यास में बढ़ रहा जलस्तर

पंजाब में आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है और मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, वहीं आने वाले 7 दिन भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। हालांकि, पहाड़ों पर हो रही बारिश पंजाब के लिए परेशानी बन रही है। बीते दिन पौंग डैम से लगातार पानी छोड़ा गया और भाखड़ा बांध प्रबंधक बोर्ड (BBMB) ने गुरुवार को करीब 40 हजार क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा, जिससे उसका जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि BBMB का कहना है कि पानी कंट्रोल तरीके से छोड़ा जा रहा है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। दूसरी ओर, घग्गर नदी भी उफान पर है जिससे पटियाला और हरियाणा के कुछ जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बीते दिनों कुछ निचले इलाकों में पानी घुस गया था, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

पंजाब में तापमान सामान्य रिकॉर्ड

पंजाब में गुरुवार सुबह से शाम 5.30 बजे तक कहीं भी बारिश देखने को नहीं मिली। जिसके चलते राज्य के तापमान में हल्की 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि ये तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। पंजाब में सर्वाधिक तापमान लुधियाना के समराला में 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार अमृतसर में तापमान 34.4 डिग्री, लुधियाना में 35.2 डिग्री, पटियाला में 35.3 डिग्री, फरीदकोट में 35.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

बांधो में बीते साल से अधिक पानी

07 अगस्त 2025 की सुबह 6 बजे के आंकड़ों के अनुसार, सतलुज, ब्यास और रावी नदियों पर बने तीन प्रमुख बांधों भाखड़ा, पोंग और थीन में जलस्तर पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक है। इस वर्ष मानसून की तीव्रता और ऊपरी क्षेत्रों में तेज बारिश के चलते इन जलाशयों में पानी की आवक भी बढ़ी है। भाखड़ा डेम, जो सतलुज नदी पर स्थित है, उसकी अधिकतम भराव क्षमता 1685 फीट और जल संग्रहण क्षमता 5.918 मिलियन एकड़ फीट (एमएएफ) है। इस वर्ष 7 अगस्त को इसका जल स्तर 1638.82 फीट तक पहुंच चुका है, जिसमें कुल 4.193 एमएएफ पानी भरा हुआ है, जो इसकी कुल क्षमता का 70.85 प्रतिशत है। जबकि पिछले वर्ष इसी दिन इसका जल स्तर 1613.51 फीट था।

इसी तरह, ब्यास नदी पर बने पोंग डेम की पूर्ण भराव क्षमता 1400 फीट और जल संग्रहण क्षमता 6.127 एमएएफ है। 7 अगस्त 2025 को इसका जल स्तर 1374.82 फीट रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें 4.636 एमएएफ पानी संग्रहित है, जो इसकी कुल क्षमता का 71.67 प्रतिशत है। पिछले वर्ष इस दिन इसका स्तर 1334.56 फीट था, और क्षमता केवल 2.728 एमएएफ थी। वहीं रावी नदी पर बने थीन डेम की अधिकतम भराव क्षमता 1731.98 फीट और संग्रहण क्षमता 2.663 एमएएफ है। 7 अगस्त को इसका जल स्तर 1695.78 फीट रहा, जिसमें 1.999 एमएएफ पानी है, यानी यह डेम अपनी कुल क्षमता के 75.07 प्रतिशत तक भर चुका है। गत वर्ष इसी दिन इसका स्तर 1624.49 फीट था और उसमें 1.112 एमएएफ पानी था।

पंजाब के शहरों का तापमान अमृतसर-

हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 24 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.