Tuesday, March 31, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home पंजाब जालंधर

पंजाब में कपड़े उतारने वाली महंत की कहानी: लड़के ने मेरा टॉप उतारा

मैंने निक्कर भी उतार दी, मुझे गलत टच कर रेट पूछते हैं

November 14, 2025
0
पंजाब में कपड़े उतारने वाली महंत की कहानी: लड़के ने मेरा टॉप उतारा

जालंधर: जालंधर के फिल्लौर में कपड़े उतारने वाली लड़की ने इसके पीछे की वजह बताई। दैनिक भास्कर डिजिटल टीम अलीशा के घर पहुंची। जहां अलीशा ने बताया कि वह लड़कियों की जिंदगी जी रही है। काम महंतों का करती है। उसने बचपन से लड़के से जेंडर चेंज करवाया है। अलीशा बताती हैं कि जिस दिन मैंने कपड़े उतारे,उस दिन पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो रहा था। मैंने पड़ोसी को 30 हजार रुपए दिए थे। वह पैसा किस्तों में लौटा रहा था। मैंने कहा कि घर में पेंट करवाना है, इसलिए एकमुश्त पैसा चाहिए। इस पर उसने विवाद शुरू कर दिया। मेरी कोई लड़ाई भी नहीं थी। पड़ोसियों ने गली में मेरी मां को घेर लिया और गलत कहने लगे। जैसे ही मैं अपनी मां को बुलाने के लिए गई और कहा कि इस तरह की गलत बातें मत कहो तो एक लड़के ने उसके टॉप पर हाथ डाला और उसे खींचकर उतार दिया। मैंने उस वक्त निक्कर पहन रखी थी। मैंने कहा कि तूने टॉप उतारा तो ले मैं निक्कर भी उतार देती हूं। इसलिए मैं कपड़ों से बाहर हो गई।

मुझे मेरे जेंडर को लेकर भी बातें की जाती हैं कि ये लड़का है। मैंने 11 साल की उम्र में अपना जेंडर बदलवा लिया था। मुझे महंतों की संगत अच्छी लगती थी, इसलिए मैं उनके डेरे में चली गई। वहां काजल महंत से गुरु दीक्षा ली। मैंने कहा कि मुझे लड़की बनना पसंद है तो इसके बाद उन्होंने ही मेरा जेंडर चेंज करवाया क्योंकि मेरी इच्छा लड़कियों की तरह जीने की थी। अब मैं लड़कियों की तरह जी रही हूं, लेकिन काम महंतों का करती हूं।

अपनी कहानी बताती फिल्लौर की रहने वाली अलीशा। - Dainik Bhaskar

लड़के प्राइवेट पार्ट टच करते हैं, पूछते हैं कितना रेट है

अलीशा ने बताया कि 6 महीने पहले तक वह डेरे में ही रह रही थी। अब उसकी गुरु काजल महंत की डेथ हो गई है। गुरु की डेथ के बाद डेरे को लेकर विवाद हो गया। डेरे पर मेरे एक गुरुभाई ने कब्जा कर गद्दी हासिल कर ली। इससे दुखी होकर मैं घर आ गई। यहां लड़कियों की तरह अपनी मां की सेवा करने लगाई। उनको कमाकर देने लगी। इससे कई लोग जलते हैं। मैं जब भी गली में निकलती हूं तो लड़के तंग करते हैं। प्राइवेट पार्ट को छूते हैं। कई बार बाजू पकड़कर रोक लेते हैं और पूछते हैं कि कितना रेट है तुम्हारा। मैंने कभी इनके खिलाफ शिकायत नहीं दी। हमेशा यही सोचा कि चलो मजाक करते हैं। मेरे आस-पड़ोस के ही तो हैं। लेकिन अब मैं सहन नहीं करूंगी और ऐसा होने पर सीधे थाने में शिकायत करूंगी और केस करवाऊंगी।

रात में कोई लड़ते नहीं आते, प्रोग्राम बुक करवाने वाले आते हैं

अलीशा ने बताया कि लोगों ने ये जो आरोप लगाएं हैं कि इसके पास रात तक लड़के आते हैं, वो गलत हैं। हां मैं मानती हूं कि मेरे घर में रात तक लोग आते हैं। यहां मेरे माता-पिता, भाई और बहन भी मौजूद होते हैं। सबके सामने आते हैं। मैं नकल करती हूं, किट्टी पार्टियों में डांस करती हूं। कहीं स्टेज पर नाचती हूं, इसलिए प्रोग्राम की बुकिंग के लोग आते हैं। वो भी देर रात नहीं आते। मेरा यहां पुश्तैनी घर है। मैंने कोई किराए पर कमरा थोड़े न ले रखा है जो किसी को एतराज है। मेरे रिश्तेदार हैं। कई बार वो देर रात को भी आ जाते हैं, किसी को अपने घर में आने से रोक थोड़े न सकते हैं।

जब मैंने कपड़े उतार दिए तब भी मुझे टॉर्चर किया

अलीशा ने बताया कि जब झगड़ा हो रहा था तब मेरा टॉप उतार दिया। जब मैंने सारे कपड़े उतार दिए तो भी मुझे इधर-उधर दौड़ाया। मुझे टॉर्चर किया। मुझे बुरा-भला कहा गया है। मुझे ये भी कहा कि तू नकली महंत है। यहां तक कि मेरी बहनों को भी गंदी बातें बोली गईं। मैंने तो मोहल्ले में पैसे देकर लड़ाई मोल ले ली। अब पैसे मांगना भी गुनाह हो गया। मेरे खिलाफ ये लोग सिर्फ बातें करते हैं। इनके पास कोई प्रूफ नहीं हैं। लोग कहते हैं कि मैं और मेरी बहनें यहां घर में गलत काम करती हैं। मैंने इनके खिलाफ भी केस करुंगी।

मोहल्ले के लोगों ने इकट्‌ठे होकर पुलिस को शिकायत दी है।

मुझे थाने लेकर गए थे, पुलिस ने भी डराया धमकाया

झगड़े के बाद मुझे थाने ले गए थे। फिल्लौर थाने में पुलिस ने भी उलटा मुझे गलत कहा। पुलिस ने कहा कि तुमने इस तरह से लोगों के सामने कपड़े क्यों उतारे। जबकि सच्चाई ये नहीं थी, पहले मेरा टॉप खींचकर उतारा गया, निक्कर तो मैंने उसके बाद गुस्से में आकर उतारी। लोग मेरे ही खिलाफ हो गए, मेरा यहां अपना घर है, मुझे मेरे घर से कैसे निकाल सकते हैं। कई लोग मेरी तरक्की से भी जलते हैं कि ये लड़की होकर कैसे कमा रही है। घर कैसे चला पा रही है। इसका नाम क्यों फेमस रहा है और इसे प्रोग्राम क्यों मिल रहे हैं।

मेरे कपड़ों को लेकर कमेंट करते हैं, मेरी मजबूरी है छोटे कपड़े पहनना

अलीशा ने बताया कि हर कोई अपने पेशे के अनुसार ही पहनावा रखते हैं। मेरा काम पार्टियों में नाचने का है। छोटे कपड़े पहनना मेरा शौक नहीं मजबूरी है। मैं गली में प्रोग्राम के लिए तैयार होकर निकलती हूं तो लड़के मेरे कपड़ों पर भी कमेंट करते हैं। गली के लोग कहते हैं कि तू छोटे कपड़े डालकर क्यों निकलती है। अब कार्यक्रमों में जैसी डिमांड होती है, मैं तो वैसे ही कपड़े पहनूंगी न।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.