पंजाब और चंडीगढ़ में आम दिनों की तरह आज भी मौसम साफ है। अंदरूनी क्षेत्रों में धुंध भी नहीं है, जबकि बाहर हाईवे पर हलकी धुंध छाई हुई है। आज भी हल्की धूप निकलने की संभावना जताई जा रही है। जबकि पिछले कई दिन में धूप पूरी तरह से नहीं खिली है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं चल रही हैं और इससे ठिठुरन है। जो आने वाले दिनों में भी इसी तरह रहेगी। हवाओं की वजह से ही दिन और रात का तापमान लगातार कम हो रहा है।
दिन व रात के तापमान में अभी भी बड़ा अंतर
मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में आंका गया है, जबकि सबसे न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस एसबीएस नगर (मोहाली) में दर्ज गया है। जिससे साफ है कि अभी भी दिन और रात के तापमान में बड़ा फर्क है।
पंजाब में आने वाले दिनों में इस तरह का मौसम रहेगा –
4 जनवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में बहुत घना कोहरा की संभावना है। जबकि फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में घना कोहरा रहने की संभावना है। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में शीत लहर (कोल्ड वेव) चलने की संभावना है। मौसम शुष्क रहेगा।
5 जनवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर में बहुत घना कोहरा इनरहने की संभावना है। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा , अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर में शीत लहर (कोल्ड वेव) चलने की संभावना है।
6 जनवरी – बरनाला, मानसा, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, भटिंडा में घना कोहरा रहेगा। मौसम शुष्क (सूखा) रहने की संभावना है।6 जनवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला,
जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में अत्यधिक घना कोहरा रहेगा। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, भटिंडा, बरनाला, मानसा में घना कोहरा रहेगा। मौसम शुष्क (सूखा) रहने की संभावना है।

