पंजाब में गर्मी से लगातार तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। बीते दिन गुरुवार अलर्ट के बावजूद कहीं बारिश रिपोर्ट नहीं हुई, लेकिन रात 2 बजे के बाद कई जिलों में आंधी चली व हल्के छींटे भी पड़े। बीते दिन औसतन तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में आज भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने मिल सकता है और 60 किमी रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि तापमान सामान्य के आसपास ही रहा। सबसे ज्यादा तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। आज पंजाब के 20 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब के 12 जिले ऐसे हैं, जहां आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब के 10 जिले, जहां तापमान 40 °C के पार हुआ
मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते कुछ दिनों से बारिश ना होने के कारण लगातार तापमान बढ़ रहा है।
पंजाब के निम्न जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया-
- अमृतसर – 41.4°C
- लुधियाना – 41.4°C
- पटियाला – 42.2°C
- फरीदकोट– 42.0°C
- बठिंडा– 44.3°C
- फिरोजपुर– 41.0°C
- रोपड़ (AWS) – 40.3°C
- एसबीएस नगर- 40°C
- मोगा- 40°C
- संगरूर-42°C