Friday, October 10, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home पंजाब

पंजाब के इन्फ्लुएंसर चमकीला की तरह कट्‌टरपंथियों के निशाने पर: एक महिला की हत्या, 2 को धमकी

; कुल्हड़ पिज्जा कपल ने देश छोड़ा

June 16, 2025
0
पंजाब के इन्फ्लुएंसर चमकीला की तरह कट्‌टरपंथियों के निशाने पर: एक महिला की हत्या, 2 को धमकी

पंजाब के इन्फ्लुएंसर कट्‌टरपंथियों के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया महिला इन्फ्लुएंसर कंचन तिवारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के बाद 2 और महिला इन्फ्लुएंसर को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी में कहा गया कि वह अश्लील कंटेंट बनाना बंद करें नहीं तो अंजाम भुगतना होगा। धमकी का ये पैटर्न फेमस सिंगर रहे चमकीला के मर्डर से मिलता है। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में 1979 से लेकर 1988 तक का वह दौर था, जब अमर सिंह चमकीला का राज था। उनके डबल मीनिंग अखाड़ों (कार्यक्रम) में खूब पसंद किए जाते थे। इस बात को कंपनियां भी समझती थीं, जिसकी वजह से उनकी एक के बाद एक कैसेट्स मार्केट में आती थीं। लेकिन कट्‌टरपंथियों को ये पसंद नहीं था। पहले चमकीला को धमकियां दीं, इसके बाद उनकी हत्या कर दी। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि उन्हें किसने मारा। अब ऐसी स्थिति का सामना इन्फ्लुएंसर कर रहे हैं। उनके डबल मीनिंग कंटेंट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लाखों में उनके फॉलोअर्स हैं और उनकी अच्छी-खासी इनकम भी हो रही है। जिससे वह अपने परिवार को पाल रहे हैं, लेकिन अब उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। लुधियाना की कमल कौर भाभी की तो हत्या तक कर दी गई है, जबकि एक कपल को इन धमकियों और हमलों के चलते देश छोड़ना पड़ा है। एक रेडियो संपादक पर भी हमला हो चुका है। जबकि दो और को धमकियां मिली हैं।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी, प्रीत जट्‌टी और कुल्हड़ पिज्जा कपल। फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

1. कमल कौर भाभी: अर्श डल्ला ने धमकी दी, बठिंडा में हत्या लुधियाना के लक्ष्मण नगर की रहने वाली कंचन तिवारी, जिसे उसके असली नाम से बहुत कम लोग जानते थे। लेकिन वह सोशल मीडिया पर कमल कौर भाभी के नाम से फेमस थी। कमल कौर (29) की 9 जून को बठिंडा में हत्या कर दी गई। उसने बैंक की नौकरी छोड़कर सोशल मीडिया पर डबल मीनिंग कंटेंट बनाना शुरू किया। इसी के चलते सोशल मीडिया पर उसके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए।

करीब 7 महीने पहले आतंकी अर्श डल्ला की तरफ से उसे धमकियां दी गईं। धमकी में कहा गया कि वह जिस तरह का वीडियो कंटेंट बनाती है, उसे बंद कर दे। इससे पंजाब की युवा पीढ़ी पर गलत असर पड़ रहा है। मामला मीडिया में भी आया। इसके बाद कौम दे राखे ग्रुप मुखिया अमृतपाल सिंह मेहरों उसके पीछे लग गया। 9 जून को आरोपी उसे प्रमोशनल वीडियो के बहाने बठिंडा ले गए, जहां उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी आदेश अस्पताल की पार्किंग में उसका शव कार में छोड़कर फरार हो गए।

दीपिका लूथरा जो सोशल मीडिया पर अक्सर रील्स बनाती हैं। उन्हें भी जान से मारने की धमकी मिली है।

दीपिका लूथरा: पहले माफी मंगवाई, अब मारने की धमकियां अमृतसर की इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा पिछले 5 साल से सोशल मीडिया पर एक्टिव है। दीपिका के 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसी साल मार्च के महीने में लूथरा को धमकी मिली। जिसके बाद लूथरा से अमृतपाल मेहरों ने माफी भी मंगवाई। इस माफी का एक वीडियो दीपिका ने 26 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया। दीपिका ने बताया कि अमृतलाल ने माफी वाला वीडियो डिलीट नहीं करने को कहा था, इसलिए उसने अभी तक वो डिलीट नहीं किया है।

दीपिका का कहना है कि वह मुख्य रूप से फैशन, लाइफस्टाइल और पेड प्रमोशन से जुड़ा कंटेंट बनाती हैं। पहले वह सोशल मीडिया पर डबल मीनिंग कंटेंट पोस्ट करती थीं, लेकिन धमकियों के बाद उन्होंने इसे बदल दिया। अब वह साफ-सुथरा कंटेंट बनाती हैं। अब अमृतपाल मेहरों और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम से सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने रविवार एक ईमेल के जरिए उसे धमकाया है।

अमृतपाल ने लूथरा को धमकाया था कि वह अश्लील कंटेंट बनाना बंद करे वर्ना कमल भाभी की तरह अंजाम भुगतने को तैयार रहे। दीपिका ने अब साइबर सेल में अमृतपाल सिंह मेहरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में-दीपिका ने कहा-अगर कल को मुझे या मेरे परिवार को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदार सरकार और पुलिस होगी।

SendShare200Tweet125Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.