जालंधर: पंजाब के जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित सबसे प्रचलित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में देर रात हरियाणा के एक छात्र की 9वीं मंजिल से गिरने पर मौत हो गई। ये सुसाइड है या एक्सीडेंट, इस पर पुलिस की जांच जारी है। मृतक युवक की पहचान हरियाणा के रहने वाले मयंक के रूप में हुई है। जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, क्राइम सीन के कुछ दिल दहला देने वाले वीडियो फोटो भी सामने आए हैं। जिसमें मयंक की लाश यूनिवर्सिटी कैंपस में पड़ी हुई नजर आ रही है।

9वीं मंजिल से गिरा था मयंक
मिली जानकारी के अनुसार ये घटना गुरुवार देर रात करीब 10 बजे की है। मयंक 9वीं मंजिल पर रहता था। देर रात जब वह नीचे गिरा तो जोरदार धमाका सा हुआ। जिसके बाद एका एक कर भारी मात्रा में स्टूडेंट्स मौके पर इकट्ठा होने लगे। जिसके बाद यूनिवर्सिटी में मौजूद अधिकारियों ने तुरंत एंबुलेंस मंगवाई और मयंक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद अस्पताल से मामले की जानकारी सतनामपुर थाने की पुलिस को दी।