चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। 27 जिला प्रधानों की नियुक्ति की गई। इसकी सूची ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की तरफ से जारी कर दी गई। इसमें कई विधायकों व पूर्व विधायकों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीब तीन महीने से यह प्रक्रिया चल रही थी, क्योंकि नवंबर में ही प्रधानों का तीन-तीन साल का कार्यकाल खत्म हो रहा था।
इसके साथ ही सूरज ठाकुर व हीना कावरे को पंजाब का सचिव नियुक्त किया गया है। कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसका स्वागत किया है। उनका कहना है कि उम्मीद है कि इससे पार्टी काे मजबूती मिलेगी।
कांग्रेस द्वारा इन लोगों को सौंपी गई जिलों की जिम्मेदारी
अमृतसर रूरल – सुखविंदर सिंह डैनी
अमृतसर अर्बन – सौरभ मदान
बरनाला – कुलदीप सिंह काला
बठिंडा रूरल – प्रीतम सिंह
बठिंडा अर्बन – राजन गर्ग
फरीदकोट – नवदीप सिंह बराड़
फतेहगढ़ साहिब – सुरिंदर सिंह
फाजिल्का – हरप्रीत सिंह सिद्धू
फिरोजपुर – कुलबीर सिंह जीरा
गुरदासपुर – बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा
होशियारपुर – दलजीत सिंह
जालंधर अर्बन – राजिंदर बेरी
जालंधर रूरल – हरदेव सिंह
कपूरथला – बलविंदर सिंह धालीवाल
लुधियाना रूरल – मेजर सिंह मुल्लांपुर
लुधियाना अर्बन – संजीव तलवार
मोगा – हरि सिंह
मोहाली – कमल किशोर शर्मा
मुक्तसर – शुभदीप सिंह बिट्टू
पठानकोट रूरल – पन्ना लाल भाटिया
पटियाला रूरल – गुरशरण कौर रंधावा
पटियाला अर्बन – नरेश कुमार दुग्गल
रोपड़ – अश्वनी शर्मा
संगरूर – जगदेव सिंह
नवांशहर – अजय कुमार
तरनतारन – राजबीर सिंह भुल्लर

