Saturday, March 28, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

पंचकूला में पानीपत का फर्जी DSP गिरफ्तार, 1 करोड़ लेकर 11 को नकली जॉइनिंग दी

April 6, 2024
0
पंचकूला में पानीपत का फर्जी DSP गिरफ्तार, 1 करोड़ लेकर 11 को नकली जॉइनिंग दी

चंडीगढ़: हरियाणा के पंचकूला में पानीपत का फर्जी DSP गिरफ्तार किया गया है। इसने 11 युवाओं से करीब 1 करोड़ रुपए लेकर पुलिस में नकली जॉइनिंग करा दी। इसका खुलासा तब हुआ जब आरोपी वीरेंद्र ने बैंक में कैश सैलरी जमा कराई। नकली नौकरी पाए युवा बैंक स्टेटमेंट देखकर चौके और उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की। पंचकूला में सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर इसको गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास से एक एक्सयूवी 300, फर्जी आई कार्ड, चेक, फर्जी जॉइनिंग लेटर, जॉइनिंग वाला फर्जी फॉर्म, पुलिस की वर्दी समेत कई सामान बरामद किए हैं। सब इंस्पेक्टर की नौकरी के लिए 20 लाख, कॉन्स्टेबल के लिए 11 लाख व होमगार्ड की नौकरी लगाने के लिए 2.50 लाख रुपए लेता था।

कमरे से मिली 3 लड़कियां, 8 लड़के
आरोपी ने गुर्जर भवन में तीन कमरे किराए पर ले रखे थे। वहां सिरसा की 3 लड़कियों व 8 लड़के भी पुलिस को मिले। जांच के अनुसार 3 लड़कियों व 4 लड़कों को कॉन्स्टेबल, 2 लड़कों को होमगार्ड व 2 लड़कों को सब इंस्पेक्टर बनाने के एवज में उनसे करीब एक करोड़ रुपए लिए थे। सभी 11 कैंडिडेट ने बताया कि वे जनवरी में आरोपी के संपर्क में आए थे। उसने खुद को पंचकूला का डीएसपी क्राइम होने की बात कह हरियाणा पुलिस में नौकरी लगवाने को कहा था ।

ऐसे पकड़ा गया डीएसपी का फर्जीवाड़ा
जब कैंडिडेट्स ने अपने बैंक खातों में आई सैलरी की स्टेटमेंट को चेक किया तो पता चला कि खातों में कैश जमा करवाया गया है। इस पर उन्हें फर्जीवाड़ा का पता चला और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दी। हालांकि, पुलिस टीम इस बारे में कुछ नहीं बता रही है। फर्जी आई कार्ड कैसे बनाया, जांच कर रही टीम डीएसपी सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड जितेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी से जानकारी जुटाई जा रही है कि फर्जीवाड़ा में उसके साथ कौन – कौन शामिल हैं। क्या इससे पहले भी उसने ऐसे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है। फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर, आई कार्ड कहां से बनवाया था, इसका भी पता किया जा रहा है।

फर्जी एसआई के खाते में 28 हजार जमा कराई सैलरी
आरोपी ने सभी 11 कैंडिडेट को पंचकूला में पोस्टिंग दिलवाने का आश्वासन दिया था। उनसे फॉर्म भरवाए। इंस्पेक्टर के लिए करीब 11 लाख , कांस्टेबल के लिए 8 लाख व होमगार्ड के लिए 1.50 लाख रुपए लिए। बाकी पेमेंट 3 माह की सैलरी मिलने के बाद लेनी थी।

हरियाणा पुलिस का फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर, फर्जी आई कार्ड दिया और कहा कि वे हरियाणा पुलिस में भर्ती हो गए हैं। सैलरी अकाउंट भी खुलवाया। एसआई के बैंक खाते में 28 हजार व बाकियों के खातों में 20 से 25 हजार रुपए जमा कराए थे।

SendShare226Tweet142Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.