पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक बुजुर्ग महिला से स्नेचिंग की कोशिश करने वाले आरोपी को पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टॉफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 19 नवंबर को सुबह करीब 5 बजे कालका स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उनसे पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान युवकों ने अचानक महिला के साथ मारपीट की और अंगूठी छीनने की कोशिश की थी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। कालका थाना में स्नैचिंग का मामला दर्ज कर पंचकूला पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
गुप्त सूचना पर छापेमारी
टीम को गुप्त सूचना मिली कि घटना में शामिल एक आरोपी टगरा हकीमपुर क्षेत्र में देखा गया है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत छापामारी करते हुए आरोपी को मौके से काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनय पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नानकपुर कॉलोनी कैथल, हाल किरायेदार गांव टिपरा, कालका के रूप में हुई है। डीसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपी विनय को आज पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

