पंचकूला: पुलिस उपायुक्त पचंकूला हिमाद्रि कौशिक के मार्गदर्शन में पंचकूला पुलिस परिवार के सदस्यो 5 पुलिस कर्मचारियो की सेवानिवृत्त विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय पुलिस उपायुक्त सेक्टर 01 पंचकूला में किया गया । इस अवसर पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक नें सेवानिवृत हुए सभी पुलिस कर्मचारियो को बधाई दी।
पुलिस प्रवक्ता नें बताया कि आज पुलिस विभाग पंचकूला में सेवा देनें वाले इन्सपेक्टर रामपाल, उप निरिक्षक सुखदेव सिंह, ई- मुख्य सिपाही नंद लाल, मुख्य सिपाही राम कुमार, मुख्य सिपाही जसबीर सिंह सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई।

पुलिस उपायुक्त पंचकूला हिमाद्रि कौशिक ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने सारी उम्र अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में लगा दी और अपने आप को देश सेवा में समर्पित कर दिया। अब रिटायर होकर आप अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक और खुशी से अपना जीवन व्यतीत करें। पुलिस विभाग में कार्यरत रहकर पुलिस कार्यों में अपना योगदान दिया और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इनकी कड़ी मेहनत और तपस्या के लिए वह इनका इनका धन्यवाद करते है। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे और उन्हें यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो वह बेझिझक अपने पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस परिवारों की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा और हमे अपने पुलिस परिवार की मदद करने में बहुत खुशी होगी। पुलिस उपायुक्त पंचकूला हिमाद्रि कौशिक नें सेवानिवृत्त होनें वालें सभी कर्मचारियो को भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

