पंचकूला: पंचकूला में पुलिस कस्टडी से भागने का आरोपी क्राइम ब्रांच टीम ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी चंडीगढ़ के एक अहाते हुए बैठा हुआ था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर पंचकूला लेकर पहुंची है। पंचकूला के सेक्टर-14 थाना में एरिया सब्जी मंडी के दुकानदार सतेंद्र ने शिकायत दी थी कि 10 जनवरी को वह रेहड़ी पर सब्जी बेच रहे थे। उनके पैसे गल्ले में थे जो रेहड़ी पर ही रखा था। जब वह सब्जी ठीक करने लगे, इतने में युवक आया और उनका गल्ला लेकर भाग गया। उस समय उसमें 6 हजार रुपए थे। चोरी कर भाग रहे युवक को फड़ी लगाने वाले दीनानाथ ने पावर कॉलोनी फेस -2 इंडस्ट्रियल एरिया के पास रोड पर भागकर पकड़ा। फिर भी उसे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। इसी युवक की सोमवार को पेश किया जाना था।
बाइक से लिफ्ट लेकर फरार गिरफ्तार किए गए आरोपी दीपक ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि अस्पताल से निकलते ही उसने बाइकर से लिफ्ट लेकर वह राजीव कालोनी पहुंचा। जहां से वह चंडीगढ़ के मौली जागरां पहुंचा। जहां से सेक्टर-52 के अहाते में पहुंच गया।
3 पॉइंट्स में जानिए कैसे घटी घटना…
- मेडिकल करवाने पहुंचे थे पुलिसकर्मी: जानकारी के अनुसार, पंचकूला के सेक्टर-14 थाना पुलिस के PSI अनिल चोरी के आरोपी दीपक को पेश करने के लिए कोर्ट लेकर जा रहे थे। वह चंडीगढ़ के फेस-1 में रामदरबार का रहने वाला था। पेशी से पहले पुलिस उसे मेडिकल करवाने के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची थी।
- पर्ची कटवाने में व्यस्त हुए तो आरोपी भागा: यहां पुलिसकर्मी डॉक्टर की पर्ची कटवाने में व्यस्त हो गए। उन्होंने चोरी के आरोपी को अपने पीछे खड़ा किया हुआ था। इसी दौरान वह मौका देखकर वहां से खिसक गया। मात्र 10 सेकेंड में ही पीएसआई अनिल ने पीछे मुड़कर देखा तो आरोपी वहां से गायब हो चुका था।
- दोनों पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए: इसके बाद दोनों पुलिसकर्मी फौरन काउंटर से इधर-उधर दौड़े, लेकिन उन्हें आरोपी कहीं नहीं दिखाई दिया। इसके बाद वे पुलिस स्टेशन लौट गए। ड्यूटी में लापरवाही के लिए PSI अनिल व कॉन्स्टेबल विकास को सस्पेंड कर दिया।

