हरियाणा के गोल्डन बॉय और ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने पत्नी हिमानी मोर के साथ शादी की पहली सालगिरह पर निजी जिंदगी से जुड़ा एक खास पल प्रशंसकों के साथ साझा किया है।
नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर यादगार फोटो पोस्ट करते हुए अपने एक साल के मजबूत, भरोसे और समझ से भरे वैवाहिक सफर की भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया। खेल के मैदान में इतिहास रचने वाले नीरज का यह भावुक अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
शब्दों में बयां किए अनुभव नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया अकाउंट से पत्नी हिमानी मोर के साथ एक यादगार फोटो साझा की। इसके साथ उन्होंने अपने रिश्ते की मजबूती और बीते एक साल के अनुभवों को शब्दों में बयां किया।
एक साल में और मजबूत हुआ रिश्ता गोल्डन बॉय ने अपनी पोस्ट में लिखा– “प्यार करते हुए, सीखते हुए और साथ-साथ आगे बढ़ने का यह अनंत सफर एक साल में और भी मजबूत हुआ है और यह साथ हमेशा के लिए यूं ही चलता रहेगा।”

