पंचकूला: पुलिस कमिश्रर शिवास कविराज के मार्गदर्शन में जिला को नशा मुक्त बनाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार जागरुक कार्यक्रम व नशा तस्करो के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। पुलिस द्वारा नशा तस्करो की काली कमाई द्वारा बनाई सम्पति को ध्वस्त किया जा रहा है इसके अलावा नशा तस्करो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स सेल इन्चार्ज इन्सपेक्टर अजीत सिंह के नेतृत्व में उसकी टीम द्वारा नशा तस्करो पर लगाने कसनें के लिए आज कालका व पिन्जोर क्षेत्र में स्निफर डॉग्स के माध्यम से कार्रवाई की गई, ताकि नशा पर पूर्ण रुप से लगाम लगाई जा सके। एंटी नारकोटिक्स सेल इन्चार्ज अजीत सिंह ने बताया कि बाहर नशा तस्करी को रोकनें के लिए पुलिस द्वारा अब स्निफर डॉग्स की मदद से नशा तस्करी पर लगाम लगाई जायेगी और सदिग्ध स्थानों पर समय समय पर इस डॉग्स की मदद से नजर रखी जाएगी। इसी सर्च अभियान के तहत आज स्निफर डॉग ने कालका व पिन्जोर क्षेत्र में संदिग्ध जगहों सूंघ कर चेकिंग करवाई गई है। पुलिस पुलिस का प्रयास है कि नशा तस्करों को काबू कर नशे की तस्करी रोकी जाए। इसके अलावा भी इन्सपेक्टर अजीत सिंह इन्चार्ज एंटी नारकोटिक्स सेल नें जनता से अपील है कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना व्टस अप नम्बर 7087081100 पर पुलिस को दें। पुलिस तुरन्त एक्शन लेगी और सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

