पंचकूला: पुलिस महानिदेशक शत्रूजीत कपूर सिंह के निर्देशानुसार पुलिस कमिश्रर शिवास कविराज के मार्गदर्शन में जिला में नशे की रोकथाम हेतु शहरी व ग्रामीण इलाको युवा पीढी को नशे से बचनें हेतु खेलो की तरफ प्रेरित कर रही है जिस अभियान के तहत पुलिस थाना प्रभारियो द्वारा अपनें अपनें अधीन क्षेत्र में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में खेल के मैदान तैयार किया जा रहा है और इसके साथ साथ युवा पीढी के साथ खेल आयोजित करवाये जा रहे है जिस आयोजन में पुलिस की अलग अलग टीमो नें करीब 20 अलग अलग स्थानों पर खेल आयोजित करवाये गये।एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि युवा पीढी हमारे समाज का भविष्य है इसको सही राह दिखाना हमारा परम कर्तव्य है ताकि युवी पीढी नशे की तरफ ना जाकर खेलो की तरफ ध्यान देकर अपने शरीर को ध्यान रखकर शारिरिक व मानसिक तौर पर मजूबत रहेगें। इसके अलावा सूदन नें आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि अगर आपके पास नशे सबंधी किसी प्रकार की सूचना है तो उस बारे तुरन्त पुलिस को सूचित करें औऱ अगर कोई व्यकित नशे की दलदल में फंसा हुआ है परन्तु वह नशा छोडनें असक्षम है उस बारे पुलिस को सूचित करें क्योकि पुलिस की एक टीम नशे की दलदल में फसें व्यकियो का इलाज हेतु नशा मुक्त केन्द्र में इलाज हेतु भेजा जा रहा है इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति नशे तस्करी करता है तो उस बारे तुरन्त पुलिस को 708-708-1100 पर सूचित करें।

