जैतो/रघुनंदन पराशर: देश में कोरोना के एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। वहीं,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोविड -19 के 774 नए मामले दर्ज किए गए ।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 2 मौतें हुई हैं जिसमे गुजरात और तमिलनाडु में 1-1 मौत हुई है। इसके साथ जनवरी 2020 में फैलने के बाद से देश में कोरोनो वायरस मामलों की कुल संख्या पिछले 24 घंटों में 774 मामलों की वृद्धि के साथ 4,50,17,431 तक पहुंच गई है। भारत में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़ी है जो अब संख्या बढ़कर 5,33,387 हो गई है,भारत में ठीक हो चुके कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 4,44,79,804 है,जिसमें कल सुबह से 919 की वृद्धि हुई है। सूत्रों के अनुसार 5 जनवरी 2024 को 34,660 परीक्षण किए गए। अब तक देश में लोगों को कुल 220,67,81,345 टीकाकरण हुआ है।

